Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    डबल इंजन सरकार की तरफ रुझान

    ShagunBy ShagunApril 5, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 481

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    यूपीए सरकार के समय दलगत आधार पर राज्यों के साथ भेदभाव किया जाता था। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी स्वयं इसके भुक्तभोगी थे। गुजरात को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में ही भेदभाव नहीं होता था,बल्कि राजनीतिक विद्वेष भी चरम पर था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस परम्परा को बंद किया।

    उन्होंने सहयोगी संघवाद का नया अध्याय शुरू किया। यह संविधान की भावना के अनुरूप था। नीति आयोग के माध्यम से राज्यों के अधिकार व सहायता में वृद्धि की गई। लेकिन बंगाल,केरल पंजाब आदि ऐसे राज्य थे जिन्होंने विपरीत आचरण किया। इन्होंने राजनीतिक विद्वेष के चलते केंद्र की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किया। इससे यहां के गरीबों, किसनों व अन्य जरूरतमन्दों तक सहायता नहीं पहुंची।

    भारतीय संविधान में संघात्मक शासन व्यवस्था का प्रावधन किया गया। यह अपेक्षा की गई कि राष्ट्र हित मे केंद्र व राज्य परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करेंगे। अलग अलग पार्टियों की सरकार होने के बाद भी यह आदर्श व्यवस्था में अंतर नहीं होना चाहिए। ये बात अलग है कि केंद्र व राज्यों के बीच टकराव भी होते रहे है। किंतु कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों को साथ लेकर चलने का कारगर प्रयास किया है। इस अवधि में वह समय समय पर राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग संवाद करते रहे है। इसमें वह आपदा राहत कार्यों पर विचार करते है। बिना किसी भेदभाव के राज्यों को पर्याप्त सहायता का निर्णय लिया जाता है।

    ममता बनर्जी, कांग्रेस व उसके सहयोग से मुख्यमंत्री बने कतिपय अपवाद छोड़ दें, तो सभी राज्यों ने सहयोगी संघवाद का ही परिचय दिया है। इसका लाभ भी मिला। वर्तमान केंद्र सरकार का मानना है कि देश की विकास यात्रा में सभी राज्यों की भूमिका व योगदान आवश्यक है। नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इन तथ्यों का उल्लेख किया। कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार सहयोगी संघवाद की भावना से कार्य कर रही है। तमिलनाडु जैसे अनेक राज्यों को इसका लाभ मिल रहा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं यहां प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। गरीबों किसानों को सीधी राहत मिल रही है।

    उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया। इसी के साथ कांग्रेस व द्रमुक पर जन जन आकांक्षाओं की अवहेलना का आरोप लगाया। तमिलनाडु में एनडीए सरकार की कोशिश इंफ्रास्ट्रक्चर,खेती और इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने की है। दक्षिण तमिलनाडु में बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। अब यहां पर ईज़ ऑफ लिविंग पर जोर दिया जा रहा है,ताकि टूरिज्म के क्षेत्र को बढ़ावा मिले।

    तमिलनाडु में सोलह लाख से अधिक पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। सरकार जल जीवन मिशन के जरिए हर घर पानी पहुंचाने की कोशिश में है। अगले कुछ वर्षों में यहां पर टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक कारणों से कई प्रदेशों ने किसानों को सम्मान निधि नहीं दी है। भाजपा सरकार बनने पर इन राज्यों के किसानों को पिछली अवधि का भी किसान सम्मान प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभाओं में डबल इंजन सरकार के लाभ बता रहे है। इनका कथन तथ्यों व प्रमाणों पर आधारित है।

    Shagun

    Keep Reading

    बदहाल नदियों से लोगों के पाप कब कब तक धुलेंगे?

    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Supersonic Saffron Power

    सुपरसोनिक केसरिया पावर: योगी का ब्रह्मोस बैनर बना यूपी की डिफेंस क्रांति का सिग्नल!

    Inclusive urban development will fulfill the dream of a developed India@2047: A.K. Sharma

    यूपी सरकार की धमाकेदार उपलब्धियां: मंत्री ए.के. Sharma ने सदन में विपक्ष को दिया करारा जवाब!

    The truth about AI in social media will no longer be hidden – a major step by the Centre, a new direction for transparency and security.

    सोशल मीडिया में AI की सच्चाई अब छिप नहीं सकेगी- केंद्र का बड़ा कदम, पारदर्शिता और सुरक्षा की नई दिशा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    February 15, 2026

    बदहाल नदियों से लोगों के पाप कब कब तक धुलेंगे?

    February 15, 2026
    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    February 15, 2026
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading