उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान से हुआ समापन

0
537

भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर श्रीनगर में राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर झण्डा फहराया जबकि कल कश्मीर स्थित लालचौक पर झण्डा फहराया था। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भी प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने तिरंगा झण्डा फहराया तथा राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का शुभांरभ एवं राष्ट्रगान से समापन किया गया। ध्वजरक्षक की भूमिका में सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह काली प्रमुख रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी यात्रा श्री राहुल गांधी जी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ की विचारधारा के साथ की, भाजपा एवं आरएसएस द्वारा जिस तरह से देश की महान परंपरा आपसी सौहाद्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लोगों में नफरत एवं डर का माहौल पैदा किया जा रहा है उसी के खिलाफ यह यात्रा रही, समाज के हर वर्ग के लोग चाहे किसान हो, व्यापारी हो, श्रमिक हो, नौजवान हो, परेशानी का जीवन जीने के लिए विवश हैं।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इंदल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, शरद मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here