Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मंहगाई की पिच पर अच्छा खेलने कोशिश करें !

    ShagunBy ShagunMay 13, 2025 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,561

    दोस्तों, महंगाई आपदा है या अवसर आइये समझने की कोशिश करें। आईपीएल का सीजन चल रहा है तो बात क्रिकेट से शुरू करता हूं और मंहगाई की ओर ले जाऊंगा पहले वन डे क्रिकेट मे 250 रन का स्कोर एक बड़ा स्कोर माना जाता था और उसे भी चेज करना मुश्किल होता था फिर ये संख्या 300 और 350 तक गई और वो रन भी आसानी से चेज होने लगे वन डे मे ही आस्ट्रेलिया ने‌ एक बार 400 से उपर बनाया और दक्षिण अफ्रीका वो आंकड़ा भी पार कर गई ।

    अब 20 -20 मे भी 250 रन बन जाना सामान्य सा लगने लगा और वो भी चेज हो जाता है समय के साथ साथ आपकी चेंजिंग पावर बढ़ती है देखिए न 50/60 रुपए प्रति लीटर वाला पेट्रोल”100 के पार हुआ और 40/45 वाला डीजल 90-95 रुपए लीटर तक पहुंच गया, पहले ये आपको बड़ा लगता था लेकिन अब सामान्य लगने लगा लेकिन जैसे जैसे आप मंहगाई के इस पिच पर अच्छा खेलने लगेंगे आप इसको आसानी से चेंज कर लेंगे यह सब भी धीरे-धीरे आपको सामान्य लगने लगेगा.. ₹700 वाला गैस सिलेंडर 950 के ऊपर पहुंच गया यह भी सामान्य हो गया संख्या आंकड़े समयानुसार आपके सोचने समझने और उनसे लड़ने भिड़ने की शक्ति को बदल देते हैं ।

    कुछ दिनों मे आपको अगर सरसों का तेल अगर नवरत्न की तरफ पाउच में मिलने लगे तो बहुत असहज मत होइगा ये सब भी हो सकता है फिर आखिरी वाला मूल मंत्र आखिर कमाते किस लिए हैं इतना बचा के करोगे क्या गांव में फ्री में मिलने वाला मट्ठा मैं बगल की पतंजलि वाली बाबा रामदेव की दुकान से ₹12 का पाउच खरीदता हूं पहले एकाद बार सोचा अब मुझे ये सामान्य लगने लगा है…

    आप की क्रय शक्ति ही आपको बड़ा आदमी बनाएगी आपकी खर्च करने की आदत ही आपको कमाई के प्रति प्रेरित करेगी कभी-कभी सकारात्मक भी सोचा करिए आप ₹20 की बोतल का पानी खरीद कर ही फूल पचक रहे हैं लोग हजार ₹500 के लीटर वाला भी पानी पी रहे हैं कम से कम आपको टारगेट जिंदगी में बड़ा रखना चाहिए वहां पहुंचिए आंकड़ो को गौर से देखिए यही आपको एक दिन सामान्य कर देंगे और आप खुद इनसे लड़ने लगेंगे और जीत जाएंगे…

    दर्द जब हद से गुजरता है तो उसके सहने की शक्ति ही दवा हो जाती है एक दिन सब सामान्य हो जाएगा हमारी इच्छा शक्ति ही महंगाई पर जीत दिलायेगी सरकार में पढ़ें लिखे लोग यही सब आंकड़ा आपको सामान्य बताने में लगे हैं इतनी अच्छी छ..और आठ लैन‌ सड़कें हैं फर्राटा दौड़ती ट्रेने हैं शहर शहर खुले हवाई अड्डे हैं इन सब का आनंद लीजिए वहीं पुरखों वाली आदत दाल नोन पिसान का रोना कब तक रोईगा सरकार आपको ढकेल ढकेल कर विकसित भारत की ओर लई जा रही है आप होके उसी विकासशील वाले दल दल में फंसे रहना चाहते हो चाणक्य ने कहा था ऋणम कृत्वा घृतम पिवेत कर्जा लैके मौज करो यही सब कर रहे हैं आप भी करिये और खुश रहा करिये हां भाला भी तैयार रखिये हम सब राणा के वंशज वो भी फेंकना है। -अजीत कुमार सिंह 

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading