Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ये नये मिज़ाज का शहर है ज़रा फासलों से मिला करो

    By May 15, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    आसिफ और सौम्या ने मिलकर पढ़ा लाॅकडाउन का नियम:

     

    कोविड-19 के फैलने के साथ लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करना पड़ रहा है और सामाजिक दूरी बनाकर रखनी पड़ रही है। हर किसी के मनोबल को बढ़ाने और इस महामारी के फैलने पर घर के अंदर रहने के लिये प्रेरित करने के लिये, एण्ड टीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ के एक्टर्स, आसिफ शेख और सौम्या टंडन ने मिलकर, बशीर बद्र की मशहूर नज़्म ‘जरा फासलों से मिला करो’ पढ़ी। उस नज़्म के कुछ अंश यहां दिये गये हैंः

    यूं ही बेहिसाब ना फिरा करो, कोई शाम घर पर रहा करो,
    वो गज़ल की सच्ची किताब है, उसे चुपके-चुपके पढ़ा करो,
    कोई हाथ भी नहीं मिलायेगा, जो गले मिलोगे तपाक से,
    ये नये मिज़ाज का शहर है ज़रा फासलों से मिला करो!

    इस अनूठी पहल के बारे में बताते हुए, आसिफ शेख कहते हैं, ‘‘मुझे हमेशा से ही बशीर बद्र की शायरी लिखने का अंदाज और जिस तरह से वह दुनिया और लोगों को देखने के अनुभव को शब्दों और पद्यों के माध्यम से कलमबद्ध करते है, वह पसंद रहा है। इस नज़्म को पढ़ने का हम सबका अनुभव बहुत ही बढ़िया था। सौम्या और मैं कविताओं के कायल हैं और काफी लंबे समय से कविता से जुड़ी कोई चीज करना चाह रहे थे। लेकिन अपने काम की वजह से, हमें वक्त ही नहीं मिला। लेकिन इस लाॅकडाउन ने हमें वह मौका दिया है कि हम अपनी इतने दिनों की ख्वाहिश को हकीकत में बदल सकें। हम दोनों ही इस बात को लेकर बेहद उत्सुक हैं और यह काफी अच्छा बनकर तैयार हुआ है। ये पंक्तियां, ‘यूं ही बेहिसाब ना फिरा करो’ जिस तरह से लिखा गया, वह मौजूदा हालात का बिलकुल सही वर्णन करती हैं। इसलिये हमने सोचा कि इसे पढ़ा जाये।’’

    इस खूबसूरत पाठ के बारे में सौम्या टंडन कहती हैं, ‘‘कविता कला का एक पारंपरिक रूप है, जोकि जीवन के अलग-अलग पहलुओं, उनके लोगों, उनके संघर्षों तथा उनकी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से सशक्त तथा प्रभावी तरीके से बयां करती हैं। क्रिएटिविटी की तरफ रुझान होने और कविता की मुरीद होने की वजह से, यह बहुत ही स्वाभाविक था कि हमने अपनी भावनाओं और मनोदशा को व्यक्त करने के लिये कविता को माध्यम के तौर पर चुना। भले ही इसे चार दशक पहले मशहूर शायर बशीर बद्र ने लिखा हो, लेकिन यह नज़्म इस मुश्किल घड़ी में हर किसी की भावनाओं को बखूबी बयां करती है। मैं यह कह सकती हूं कि आज के समय और दौर में यह बिलकुल ही सटीक है। आसिफ जी और मैं काफी समय से ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रहे थे। हमने सोचा कि अपने आइडिया को साकार करने का सही समय यही है। हम इसके लिये काफी उत्साहित हैं और अपने फैन्स तथा फाॅलोअर्स के लिये इसी तरह के और काॅन्सेप्ट लाने की उम्मीद है।

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading