Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    लैला के रूप में यह मेरी दमदार वापसी है: रिद्धिमा तिवारी

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2021 Interview No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    एण्डटीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में खूबसूरत रिद्धिमा तिवारी लैला के रूप में एंट्री लेने जा रही हैं, वह एक ऐसी डांसर है जिसका अतीत काफी रंगीन रहा है और अब वह सभी की जिंदगी में गड़बड़ी पैदा करेगी। अपनी इस आगामी भूमिका के बारे में इस कलाकार ने खुल्लम-खुल्ला बातचीत में कई चीजें बताई।

    हमें आपके अब तक के सफर के बारे में विस्तार से बताइए?

    पानी की टेस्टिंग और कई अवसरों के बाद अभिनय में मेरा करियर जिंदगी में काफी देर से शुरू हुआ। क्लासिकल भरतनाट्यम में शुरू से ही प्रशिक्षित होने ने मुझे हाव-भाव के महत्व को समझने और सही एक्सप्रेशन देने में मेरी मदद की। जब मैं पहली बार मुंबई आयी थी, तब मैं पत्रकारिता करना चाहती थी और उसके बाद मैंने बैंक में नौकरी कर ली। लेकिन एक समय के बाद यह मेरे लिए बहुत बोरिंग हो गया, और मुझे अचानक ही अभिनय करने का मौका मिला। हालांकि मुझे इसके लिए जुनून था लेकिन मेरे पास इस अनुभव की कमी थी। लेकिन इतने सालों में, मैंने लोगों द्वारा मिले मार्गदर्शन से इस नौकरी में बहुत कुछ सीखा, मैंने अपने हुनर पर बहुत मेहनत की। धैर्य,आत्म-विश्लेषण, ध्यान, और मेरे अंदर की सीखने की भावना ने मुझे आगे बढ़ने में मदद की और मैंने इस प्रक्रिया को जारी रखा है।

    अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए?

    मैं लैला की भूमिका निभा रही हूं, जो सिंहासन सिंह (सुशील सिंह) की पुरानी प्रेमिका है, उनका और लैला का एक काफी रोमांचक अतीत रहा है। लखनऊ की लैला के बारे में जो खास है वो हैं उसकी अदाएं, लटके झटके और उसकी निडरता। वह एक शानदार डांसर है जो सिर्फ देखने भर से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। जबकि वह संवेदनशील और सुन्दर है, लेकिन लैला सबको डराकर रखने वाली महिला है। रेखा जी, शबाना आजमी जी, माधुरी दीक्षित और तब्बू जी जैसी कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों से प्रेरित, लैला भी अपनी सुंदरता से हर किसी को हैरान कर देने वाली है। वह एक एक्सप्रेशन क्वीन है, वह जब शहरों में लोगों के सामने परफॉर्म करती है तो बहुत ही सहजता से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। इन सबमें जो सबसे ज्यादा मोहित करता है वो है उनका लुक और उनके किरदार पर चढ़ी कई लेयर्स, जोकि परिवार के बीच उसकी पॉवरफुल उपस्थिति को दर्ज करवाती है।

    आप अब तक कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, एण्डटीवी का शो ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ बाकी सभी से कैसे अलग है?

    हर कलाकार को चुनौतियां पसंद होती हैं, उन्हें एक ऐसी भूमिका चाहिए होती है जो उनकी प्रतिभा को टेस्ट करे और उन्हें एक्सपेरिमेंट करने की अनुमति दे। इस भूमिका ने मुझे अपनी तरफ आकर्षित किया और सबसे बड़ा तथ्य जो था वो था कि इसमें डांस शामिल है, जोकि मेरा जुनून है। इस भूमिका में काम करने के लिए बहुत कुछ है और यही वजह है कि मैंने ये भूमिका स्वीकार की। मैं किसी भी एक चीज पर अड़े रहने के पक्ष में नहीं हूं मुझे कुछ ऐसा करना है जो चुनौतीपूर्ण हो और बिलकुल अलग हो। इस भूमिका ने मुझे वही दिया है जिसकी मैं तलाश कर रही थी और जिसने मुझे एक्सपेरिमेंट करने की अनुमति दी। यह किरदार हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है, और यह बात इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है। हर कलाकार की इच्छा होती है कि वो भी इस स्थान पर हो जहां आज मैं हूं, और यह सिर्फ बेहतर होता जा रहा है। मुझे अपनी टीम से जो सहयोग और सराहना मिल रही है मैं उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।

    4. शो में आपका अब तक का अनुभव कैसा रहा है?

    मैं इसे अपनी एक दमदार वापसी मानती हूं, क्योंकि मैंने नए साल 2021 का स्वागत लैला के रूप में शूटिंग करते हुए किया है। मैं दो दिनों से लगातार लगभग 8 घंटे तक नंगे पैरों पर खड़ी थी, और लॉकडाउन के बाद अपने सह-कलाकारों के ग्रुप के साथ होना एक उत्सव की तरह लगता है, उन सभी ने हाथ फैलाकर तहे दिल से मेरा स्वागत किया और उन्होंने बताया कि जो वाइब्स लैला फैला रही है वो उन्हें बहुत पसंद आ रही है। मेरी हड्डियों में जितना भी दर्द हुआ है और मैंने जितना भी काम किया है वह पूरी तरह से लायक है। मैं लैला बनकर हर पल को जी रही हूं और मैं पूरी कृतज्ञता के साथ इसकी खुशी मना रही हूं।

    5. शो की कहानी क्या है?

    अब तक, सिंह परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा है, लेकिन जैसे ही लैला घर में एंट्री करती है, वह सिंहासन सिंह को पूरी तरह से हिलाकर रख देती है, जिससे उसके परिवार में बहुत कुछ बदल जाता है और उसके आसपास की सभी चीजें उसके नियंत्रण में आ जाती हैं। वह एक ऐसी शख्स है जिसने अपना होमवर्क बहुत अच्छे से किया है। वह अपने आस-पास के लोगों के साथ अनापेक्षित तरीके से खेल खेलती है और अपनी हर चाल संभल कर चलती है, जैसे कि बबली (तन्वी डोगरा), जो लैला द्वारा ब्लैकमेल किये जाने पर मुश्किल में फंस जायेगी। लैला सभी के खिलाफ जानकारी निकालकर उसे उनके परिवार के खिलाफ इस्तेमाल करेगी और उनसे पैसे निकलवाएगी। वह चतुर है, लेकिन उसके खूबसूरत लुक्स और व्यवहार उसकी नकारात्मक आभा को दिखाएगी।

    #एण्डटीवी #संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाए
    Shagun

    Keep Reading

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading