Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    हम कलाकारों के भारतीय होने पर गर्व है

    By January 22, 2020Updated:January 22, 2020 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590
    ‘भाबीजी घर पर हैं’ से शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी)

    ‘‘26 जनवरी हमेशा ही पुरानी कई सारी यादों को ताजा कर देता है, जब बचपन में हम झंडा फहराने के कार्यक्रम के लिये तैयार हुआ करते थे और सही मायने में इस बात को महसूस करते थे कि इस दिन का भारत के इतिहास में क्या महत्व है। एक भारतीय के रूप में गर्व होने के नाते, मेरे मन में हमेशा ही भारतीय संस्कृति और इतने सालों में हमारे अंदर जो मूल्य डाले गये हैं, उसको लेकर गहरी श्रद्धा रही है। हालांकि, अभी हम उस तरह के राष्ट्र होने से काफी दूर हैं, जब हर भारतीय को भारत का नागरिक होने पर गर्व हो। एक भारतीय के रूप में मैं महिलाओं के विकास की दिशा में योगदान देने का संकल्प लेती हूं। साथ ही मैं संकल्प लेती हूं कि मैं अपने देश के अनाथ बच्चों की मदद करने जितनी हो सके मदद करूंगी। छोटी-छोटी चीजों के जरिये मैं आज के समय में महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदलने का संकल्प लेती हैं और किस तरह वह देश के विकास में मदद कर सकते हैं इस बारे में बताने का।’’

    ‘हप्पू की उलटन पलटन’ से कामना पाठक (राजेश)

    ‘‘सालों पहले जब भारत का संविधान बना था, तब से लेकर अब तक भारत ने काफी लंबा सफर तैयार किया है। हर नागरिक को यह महसूस करने का मौका देने के लिये कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है काफी सारे कानून लागू किये जाने से लेकर, भारत होने की सोच में बदलाव और खुलापन आया, ताकि इसके नागरिकों का हर संभव रूप में विकास हो सके। हम केवल उस विकास की लौ को जलाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इससे भी ज्यादा, भारत के एक नागरिक के रूप में हमें एक-दूसरे की मदद के लिये आगे आना चाहिये। हममें से ज्यादातर लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के दौरान चुप्पी लगाना ही सही समझते हैं और चाहते हैं कि उसमें उलझें ना। देश को एक सूत्र में बंधा हुआ देखना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। कहने का मतलब है कि मुझे वाकई उम्मीद है कि यह देश जल्द ही अपने वास्तविक स्थिति में आ जायेगा और शांति कायम होगी।’’

    ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ से स्नेहा वाघ (अंजनि)

    ‘‘हमने भारतीय संविधान के 71 गौरवशाली साल पूरे कर लिये हैं और हर साल भारत को आगे बढ़ते हुए देखना गौरवपूर्ण क्षण से कम नहीं। इससे मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है कि मेरे देश ने कितनी तरक्की कर ली है और इतने सालों में किस तरह हम एक हुए हैं। हालांकि, हमें रास्ता नहीं बदलना है, उस राह पर और भी आगे बढ़ते जाना है। पिछले कुछ सालों में साक्षरता दर बढ़ी है, लेकिन सबके लिये शिक्षा पर अभी भी काफी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और मुझे ऐसा लगता है कि एक नागरिक के तौर पर हम हमेशा इस बड़ी तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। इस गणतंत्र दिवस मैं संकल्प लेती हूं कि मैं भारत को शिक्षित बनाने में मदद करूंगी, मेरे आस-पास जिन लोगों को भी शिक्षा की जरूरत होगी, मै अपना योगदान दूंगी।’’

    ‘भाबीजी घर पर हैं’ से रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी)

    ‘‘भले ही पिछले कई सालों में कानून व्यवस्था में बदलाव आया हो, लेकिन मुझे लगता है कि आम आदमी को जब भी न्याय की जरूरत होती है, उन्हें अभी भी संघर्ष करना पड़ता है। यह लड़ाई अंतहीन है और कई लोगों को इसने मायूसी में छोड़ दिया है। नये जमाने के भारत की सच्ची तस्वीर पेश करने के लिये, मुझे अभी भी लगता है कि हमारे कानून को और भी ज्यादा आगे बढ़ने की जरूरत है, ताकि हमारे देश के नागरिकों को सुरक्षा और सहयोग मिल सके। जब बात महिलाओं की आती है तो कानून को और भी सख्त होने की जरूरत है और सजा और भी ज्यादा कड़े होने चाहिये। तभी हम सही मायने में एक संयुक्त देश होंगे।

    ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ से सारिका बहलोरिया (गुड़िया)

    ‘‘देशभक्त का पर्याय है देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जश्न मनाना है और गणतंत्र दिवस ऐसा ही एक दिन है, लेकिन हमें अपनी देशभक्ति को सिर्फ एक दिन तक सीमित करके नहीं रखना चाहिये। आज मैं यह संकल्प लेती हूं कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने सामने होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाऊंगी, चाहे वह बात कितनी भी छोटी क्यों ना हो। हमारा लक्ष्य होना चाहिये कि भारत को सबसे अद्भुत और खूबसूरत देश बनायें, जिसका हमने सपना देखा है। इस दिन से जुड़ी सबसे अच्छी यादें हैं, जब हम स्कूल में इसे मनाया करते थे। हम तीन रंग के कपड़ों में तैयार हुआ करते थे और स्किट तथा डांस से भरी परफाॅर्मेंस देते थे।’’

    #कहत हनुमान जयश्रीराम #गुड़िया हमारी सभी पे भारी #भाबीजी घर पर हैं #हप्पू की उलटन पलटन

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading