Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बीमार पेट की चिंता में दो बहनों ने की आत्महत्या, लेकिन आप कत्तई न करें ऐसा, डिप्रेशन से निकलने के हैं कई रास्ते

    ShagunBy ShagunDecember 27, 2025 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    German Shepherd Dog
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,551

    बताया दोनों बहने अपने डॉगी से बहुत करती थीं प्यार

    लखनऊ से एक हैरान वाली खबर सामने आई है। यहां 24 और 22 साल की दो सगी बहनों ने अपने पालतू पेट डॉग के लिए जान दे दी। डॉग 1 महीने से बीमार है। उसकी लगातार दवा चल रही थी, लेकिन कुछ सुधार नहीं हो रहा था। दोनों बहनों का अपने डॉग से काफी भावनात्मक लगाव था। पिता भी कई महीने से बीमार हैं। इससे दोनों बहनें डिप्रेशन में थी। बुधवार को दोनों ने एक साथ फिनायल पी लिया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर परिवार को जानकारी हुई। तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहन ने दम तोड़ दिया। घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर की है। पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर निवासी कैलाश सिंह (65 साल) की दो बेटियों राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) ग्रेजुएशन पास थीं। दोनों बहनों ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक डॉग पाल रखा था उसका नाम टोनी है। वह 1 महीने से बीमार है। पेट की तबीयत सही नहीं हो रही है। राधा और जिया को आशंका थी कि डॉग टोनी अब नहीं बचेगा। दोनों बहनें डिप्रेशन में रहने लगी थीं।

    बताया जा रहा है कि छोटी बहन जिया सिंह की पहले से भी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। बुधवार को दोनों ने फिनायल पीने के बाद तुरंत मां गुलाबा देवी को बताया। मां ने बड़े भाई वीर सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। वीर के घर पहुंचने से पहले आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों बहनों को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही राधा की मौत हो चुकी थी। जिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    परिजनों का कहना है कि रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल से छोटी बहन जिया को हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका। कुत्ता बीमार हो तो खाना छोड़ देती थीं पड़ोसी लखनलाल ने बताया- बच्चियों ने क्या खाकर ऐसा कदम उठा लिया, कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनों अपने डॉगी टोनी को बहुत प्यार करती थीं। अगर वह खाना न खाए तो वे दोनों भी खाना छोड़ देती थीं। पिछले दिनों से जब से कुत्ता बीमार था, तब से वे दोनों बहनें ज्यादा ही डिप्रेशन में रह रही थीं। उन्होंने क्या खाकर सुसाइड किया, अगर जिंदा होतीं तो असल बात पता चल पाती।

    इस डिप्रेशन से निकलने के हैं कई रास्ते :

    • पालतू जानवरों से गहरा लगाव सामान्य है : लाखों लोग अपने पेट्स को परिवार का हिस्सा मानते हैं। टोनी के लिए बहनों का प्यार दिखाता है कि बेजुबान जीवों के प्रति करुणा कितनी गहरी हो सकती है।
    • मानसिक स्वास्थ्य को कभी हल्के में न लें : दोनों बहनें पहले से डिप्रेशन से जूझ रही थीं (छोटी बहन जिया की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी),
    • परिवार में पिता की बीमारी और भाई की पहले मौत : ये सब मिलकर बोझ बन गए। अगर समय पर काउंसलिंग या मेंटल हेल्थ सपोर्ट लिया जाता, शायद नतीजा अलग होता।
    • पेट लॉस का दर्द भी बहुत गहरा होता है : कई लोग पेट ग्रिफ (पालतू की मौत या बीमारी का दुख) से गुजरते हैं। इसे स्वीकार करना और मदद मांगना जरूरी है।
    • जागरूकता बढ़ाने का मौका : यह घटना हमें याद दिलाती है कि मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन (जैसे कि भारत में Kiran: 1800-599-0019, Vandrevala Foundation: 9999666555) और पेट थेरेपी जैसी सुविधाओं की जरूरत है।

    क्या करें अगर आप या कोई जानकार ऐसे दुख में है?

    • तुरंत किसी ट्रस्टेड व्यक्ति या हेल्पलाइन से बात करें।
    • पालतू की बीमारी में वेट डॉक्टर के साथ-साथ अपनी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें।
    • याद रखें: जिंदगी में उम्मीद हमेशा बाकी रहती है।

    यह कहानी दुखद है, लेकिन अगर इससे कम से कम एक व्यक्ति अपनी या किसी और की मदद ले ले, तो शायद उसमें थोड़ी-सी सकारात्मकता मिल जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026
    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    October 1, 2026
    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    October 1, 2026
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading