Quote of the Day : वाणी पर नियंत्रण जरुरी है
पानी का अनियंत्रित प्रवाह बाढ़ बनकर गाँवों को समाप्त कर देता है और वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है। पानी के नियंत्रण के लिए विज्ञान की आवश्यकता होती है व वाणी के नियंत्रण के लिए सामान्य ज्ञान की। पानी और वाणी पर नियंत्रण, इनका सदुपयोग करके ही हम अपनी बस्ती और हस्ती की रक्षा कर सकते हैं। – आशुतोष राना







