इलाहाबाद,15 अक्टूबर 2017। इस बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में भाजपा को भारी नुक्सान हुआ है शनिवार को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद के भाजपा की छात्र विंग एबीवीपी को केवल एक सीट ही मिल सकी हैं। यहां समाजवादी छात्रसभा के अवनीश कुमार यादव ने अध्यक्ष पर पर जीत हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू के बाद इलाहाबाद यनिवर्सिटी में भी भगवा लगर नहीं दिखी। ये परिणाम शनिवार देर रात तक घोषित कर दिए गए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की। शनिवार देर रात में घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष बने यादव ने मृत्युंजय परमार को हराया जो किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं।