रुझान 539/652, लेकिन बीजेपी की लहर जारी
BJP: 331- BSP: 116- SP:- 81- cong:19 -Other:-92
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में जो रुझान मिल रहे है उसमे भाजपा और बसपा आगे चल रहे रहे है यूपी की मेयर पद की 16 सीटों पर भाजपा 13 और 3 बसपा आगे है इसी तरह पार्सद के चुनाव मै भी भाजपा 331 और सपा 81 और बसपा 116 पर आगे चल रहे है।
लखनऊ से संयुक्ता भाटिया मेयर पद पर विजयी घोषित, सपा की मीरा वर्धन रहीं दूसरे स्थान पर
1320 बूथों पर करीब 5 लाख 80 हजार 64 मतों में से बीजेपी की संयुक्ता भाटिया ने 2 लाख 43 हजार 169 वोट हासिल किए। वहीं #UPCivicPolls2017 में सपा की मीरावर्धन दूसरे स्थान पर रहीं। मीरा वर्धन को 1 लाख 58 हजार 974 वोट मिले। इनके अलावा कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी 70 हजार 753 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि बसपा की बुलबुल गोदियाल 53 हजार 258 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
जब पर्ची से तय हुआ निर्णय
मेरठ के वार्ड 56 में दोनों प्रत्याशी को बराबर वोट मिले, पर्ची से तय हुआ निर्णय
बीजेपी की मीरा अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया, दोनों को मिले थे आठ सौ बावन वोट







