लॉकडाउन के बीच हादसे की खबर है कि लखनऊ दुब्बगा स्थित मछली मंडी में भीषण आग लगी है बताया जाता है कि यह आग मछली मंडी के अंदर फैले थर्माकोल में लगी जिसके बाद इसने बड़ा रूप ले लिया सूत्रों के अनुसार इस आग का धुआ कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग किन परिस्थियों में लगी इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं हो पाया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल है मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही इस आग से कितना जान- माल का नुकसान हुआ यह आग पर काबू पाने के बाद ही पता चल पायेगा। घटना काकोरी थानाक्षेत्र के इलाके की है।







