लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) तथा उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले UPPRPB की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in विजिट करें।
यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर लें।
परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ







