Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इतिहास के आईने से

    उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: परिचय एक नजर में

    By January 24, 2018Updated:January 25, 2018 इतिहास के आईने से 1 Comment9 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,202

    स्थापना दिवस: 24 जनवरी 1950

    राजधानी : लखनऊ
    राज्यपाल : माननीय राम नाईक
    मुख्यमंत्री : महंत योगी आदित्यनाथ जी
    लोकसभा सीटें : 80
    न्यायपालिका : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    जिलों की संख्या : 75
    भाषा : हिंदी
    राजकीय भाषा : हिंदी, उर्दू
    क्षेत्रफल : 2,40,928 वर्ग किलोमीटर
    जनसंख्या : 19,95,81,477
    स्त्री : 9,49,85,062
    पुरुष : 10,45,96,415
    साक्षरता दर : 72 प्रतिशत
    राजकीय पक्षी : सारस
    राजकीय पशु : बारहसिंगा
    राजकीय फूल : पलास
    राजकीय पेड़ : अशोक
    अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं : नेपाल.
    राष्ट्रीय सीमाएं : उत्तराखंड, हिमाचल
    प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश,
    छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड.

    अर्थव्यवस्था एवं कृषि

    • उत्तर प्रदेश में लगभग 66 प्रतिशत जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है।
    • राज्य में लगभग 167.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि
    • होती है।
    • 1999 से 2008 के बीच अर्थव्यवस्था में केवल
    • 4.4 प्रतिशत की ही वृद्वि हुई है।
    • गन्ना राज्य की प्रमुख नगदी फसल है।
    • उत्तर प्रदेश आलू, तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
    • राज्य में वस्त्रोद्योग और चीनी उद्योग दो
    • महत्वपूर्ण उद्योग हैं। इसके अलावा राज्य में चमड़े का काम
    • सर्वाधिक मात्रा में होता है। आगरा व कानपुर चमड़े के कारखानों के मुख्य केन्द्र हैं।
    •  उत्तर प्रदेश भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है।
    • भारत में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश दूसरी सबसे
    • बड़ी अर्थव्यवस्था है।
    • उत्तरप्रदेश का जनसंख्या में भारत में पहला स्थान है।
    • उत्तर प्रदेश का भारत के राज्यों में साक्षरता दर में 22 वां स्थान है।
    • कानपुर, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, मिर्जापुर तथा
    • भदोही राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं।
    • जीएसडीपी: 147 बिलियन
    • अमेरिकी डॉलर (2013-14 अनु.)
    प्रमुख फसलें : गन्ना, गेंहू, चावल, कपास, चना, मटर, तम्बाकू,तेल के बीज
    प्रमुख नदियां : गंगा, यमुना, गंडक, गोमती, सरयू,
    रामगंगा, घाघरा
    प्रमुख खनिज : लाइमस्टोन, डेलोमाइट
    प्रशासन
    उत्तर प्रदेश में द्विसदनात्मक विधान मण्डल है। विधानसभा में 403+01 (आंग्ल भारतीय) कुल 404 सदस्य हैं।
    राज्य में लोकसभा की 80 तथा राज्य सभा की 31 सीटें हैं।
    राज्य में समाजवादी पार्टी,
    भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज
    पार्टी,भारतीय कम्युनिस्ट
    पार्टी,भारतीय राष्ट्रीय
    कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल (यूनाइटेड), अपना
    दल,लोक जन शक्ति पार्टी आदि प्रमुख
    राजनीतिक दल हैं।

    लोक संस्कृति

    उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध
    राज्य है।
    भारत की प्राचीन सिन्धु घाटी
    सभ्यता से लेकर ब्रिटिश काल तक की सभ्यता इस
    प्रदेश में देखने को मिलती
    है।
    साहित्य के क्षेत्र में प्रदेश में संस्कृत,
    हिंदी,पाली व उर्दू साहित्य का बहुत विकास
    हुआ।
    कबीर, सूरदास, तुलसीदास, प्रेमचंद,भारतेन्दु हरिशचन्द्र, महादेवी वर्मा,मैथलीशरण
    गुप्त, जयशंकर प्रसाद, निराला और हरिवंश राय बच्चन ने साहित्य में अमूल्य योगदान दिया।
    कला की दृष्टि से प्रदेश में कंदरा शैली,बृज या मथुरा शैली,
    बुंदेली शैली, मुगल शैली तथा
    आधुनिक मिश्रित
    शैलियां प्रचलित हैं।
    कत्थक शैली का नृत्य यहाँ सर्वाधिक लोकप्रिय है।
    यहां भारतीय संगीत में फारसी
    तर्जों का समावेश अधिक मात्रा में हुआ है।
    प्रसिद्ध सूफी कवि,संगीताचार्य और
    प्रशासक अमीर खुसरो ने सितार और तबले का
    आविष्कार किया।
    कुमायूँ, नौटंकी,रासलीला,
    झूला, छपेली,दीवाली,
    कजरी और करीना उत्तर प्रदेश के
    विभिन्न प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं।
    यहाँ हस्तशिल्प में चिकन का काम, ज़री का काम,
    लकड़ी के खिलौने व फर्नीचर,
    मिट्टी के खिलौने, कालीन आदि विशेषत:
    प्रसिद्ध हैं।
    √ हिन्दी प्रदेश की मुख्य भाषा है परन्तु
    इसके अलावा यहाँ बृज, बुंदेली,
    अवधी,भोजपुरी, खड़ी बोली व पंचाली आदि कई बोलियाँ बोली जाती हैं।

    परिवहन

    राज्य में सड़कों की कुल लम्बाई 131969
    किमी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग
    की कुल लम्बाई 3794 किमी. है।
    रेलवे लाइन की कुल लम्बाई 8,900 किमी.
    है।
    प्रदेश उत्तरी रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
    रेलवे के उत्तरी क्षेत्र का मुख्य जंक्शन लखनऊ
    है। अन्य महत्वपूर्ण जंक्शन हैं- आगरा, कानपुर,
    इलाहाबाद,मुगलसराय, झांसी, वाराणसी,
    टूंडला, गोरखपुर, गोंडा, फैजाबाद, बरेली और
    सीतापुर।
    प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा,
    झांसी, वाराणसी, गोरखपुर,बरेली,
    हिंडन, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं।

     शिक्षा

    शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिछले
    कुछ सालों से राज्य ने शिक्षा के सभी स्तरों पर निवेश
    किया है तथा सफलता भी अर्जित की है।
    एक प्राइमरी विद्यालय 1.5 किमी. तथा
    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 3 किमी. की
    दूरी पर प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित
    हैं। यहां पर बहुत से पॉलीटेकनिक तथा
    इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं।
    दुनिया भर में अपनी शिक्षा की गुणवत्ता
    तथा संबंधित क्षेत्र में शोध के लिए प्रसिद्घ
    आई.आई.टी. कानपुर तथा आई. आई.एम. लखनऊ
    इसी राज्य में हैं।

    प्रमुख शिक्षण संस्थान

    प्रदेश के कुछ प्रमुख शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं-
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद;
    बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय,
    लखनऊ,
    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी;
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,अलीगढ़;
    डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा;
    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर;
    चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी
    विश्वविद्यालय, कानपुर;
    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,
    झांसी;
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय,
    गोरखपुर; इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ
    टेक्नोलॉजी, कानपुर;
    सम्पूर्णानन्द संस्कृति विश्वविद्यालय, वाराणसी;
    गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज, कानपुर;
    संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट
    ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ।

    पर्यटन

    उत्तर प्रदेश में धार्मिक महत्व के कई दर्शनीय
    स्थल हैं। वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, मथुरा,चित्रकूट,
    नैमिषारण्य, श्रावस्ती,
    कुशीनगर,कौशांबी आदि प्रसिद्ध
    तीर्थ स्थान हैं।
    आगरा में ताज महल विश्व के सात आश्चर्यों में एक है, जिसे
    देखने के लिए घरेलू और विदेशी पर्यटकों
    की भीड़ रहती है।
    सारनाथ,लखनऊ, झांसी, फतेहपुर
    सीकरी, देवगढ़,
    भीतरगांव,बिठूर, कन्नौज, महोबा, गोरखपुर आदि में हिंदू
    व मुस्लिम वास्तुशिल्प और संस्कृति की महत्वपूर्ण
    धरोहरें हैं।

     राष्ट्रीय उद्यान

    लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा
    नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश का एक मात्र राष्ट्रीय
    उद्यान है। यह 490 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।

    प्रमुख पर्व और मेले

    उत्तर प्रदेश में ढेरों पर्व और मेले आयोजित होते हैं।
    शिवरात्रि,मकर संक्रांति, रामनवमी,
    जन्माष्टमी,नवरात्रि, दशहरा,
    होली,दीपावली, कार्तिक
    पूर्णिमा, रक्षा-बन्धन,
    बसन्त पंचमी, नागपंचमी, शब-ए-
    रात,बारावफात, बकरीद, मुहर्रम, ईद-उल-फितर,
    क्रिसमस,ईस्टर आदि कई धर्मों के त्यौहार यहाँ मनाए जाते हैं।
    वहीं राज्य में लगभग 2250 मेलों का आयोजन होता
    है। ये मेले सर्वाधिक संख्या में कानपुर, मथुरा, आगरा,
    झांसी और फतेहपुर में लगते हैं। इलाहाबाद में 12 व
    6 वर्ष के अन्तराल पर क्रमश: कुंभ व अर्ध्द कुंभ के मेले लगते है|
    ● उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है।
    ● उत्तर प्रदेश मे कुल जिलो की संख्या 75 तथा मंडल 18 है।
    ● उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जोकि भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) के लगभग 7.33% के बराबर है।
    ● उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°52′ से 30°24′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
    ● उत्तर प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 77°5′ पूर्व से 84°38′ पूर्वी देशान्तर के मध्य है।
    ● उत्तर प्रदेश की सीमाएँ केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों से लगी हुई हैं।
    ● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य निम्न हैं – हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तराखण्ड।
    ● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इसकी सीमाएँ प्रदेश के गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर से लगी हुई हैं।
    ● उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से और न्यूनतम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश से स्पर्श करती है।
    ● सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।
    ● सबसे कम जिलों को स्पर्श करने वाला जिला ललितपुर है।
    ● उत्‍तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है।
    ● उत्‍तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्‍य चुने जाते हैं।
    ● उत्तर प्रदेश को वर्तमान में मुख्यत: तीन प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है– (i) भाबर एवं तराई का प्रदेश, (ii) गंगा-यमुना का मैदान एवं (iii) दक्षिण का पठारी प्रदेश।
    ● उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन ऋतुएं-(i) शीत ऋतु, (ii) ग्रीष्म ऋतु और (iii) वर्षा ऋतु होती हैं।
    ● उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी और ग्रीष्म ऋतु मार्च से मध्य जून तक रहती है।
    ● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जुलाई एवं अगस्त महीनों में होती है।
    ● उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा से प्राप्त होती है इससे प्रदेश की कुल वर्षा का लगभग 75%-80% भाग प्राप्त होता है।
    ● उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर (औसम 184.7 सेमी) में तथा सबसे कम वर्षा मथुरा (औसम 54.4 सेमी) में होती है।
    ● राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। जिसमें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं।
    ● उत्तर प्रदेश में दोमट एवं बलुई मिट्टी को क्षेत्रीय भाषा में सिक्टा, करियाल एवं धनका भी कहते हैं।
    ● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।
    ● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
    ● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।
    ● उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।
    ● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।
    ● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।
    ● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर जिलों में स्थित है।
    ● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।
    ● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।
    ● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला ‘निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क’ ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।
    ● उत्तर प्रदेश के प्रथम फिल्म सेंटर का शिलान्यास ओखला औद्योगिक क्षेत्र में किया गया है।
    ● उत्तर प्रदेश के लघु उद्यो​ग विकास निगम’ द्वारा हापुड़, बाराबंकी, वाराणसी तथा सहारनपुर में ‘एग्रोपार्क’ विकसित किए गए हैं।
    ● उत्तर प्रदेश वित्तीय ​निगम की स्थापना 1 नवम्बर, 1954 को कानपुर में की गई है।
    ● उत्तर प्रदेश में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा (टाइगर रिजर्व) है।
    ● उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर, 1974 को की गई थी।
    ● उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है, जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
    ● यमुना एक्सप्रेस-वे (पूर्व नाम ‘ताज एक्सप्रेस-वे) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
    ● उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 8,763 किमी (31 मार्च, 2011) है। यह भारत में सबसे अधिक है। वर्ष 2003 में इलाहाबाद को उत्तर-मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।

    Keep Reading

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    1 Comment

    1. tlover tonet on December 18, 2023 10:28 pm

      Hello. excellent job. I did not anticipate this. This is a impressive story. Thanks!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading