व्यंग्य/नवेद
यूपी वाला दिल्ली वाले से – गद्दार हो तुम लोग, मुफ्तखोर कहीं के…
दिल्ली वाले ने यूपी वाले को जवाब दिया – इतनी मंहगी बिजली का बिल ना दे पाना तो कटवा देना। दीवाली में अयोध्या के दीपोत्सव से दीप चुरा लाना, वही साल भर जलाना।
यूपी वाला – मजाक मत उड़ाओ हम लोगों का। तुम दिल्ली वालों को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए यूपी में घुसने नहीं देंगे।
दिल्ली वाला – ऐसा मत करना भाई। एक लम्बा तार दे दो। हम तुम्हें फ्री म़े बिजली कनेक्शन दे देंगे। इसके बाद में राम मंदिर के दर्शन करा देना।







