लखनऊ। कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के सीएम बनते ही राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राहुल गांधी और मायावती के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि आज फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी, आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी, आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी, आज फिर जमीर की मंडी सजाई जाएगी, आज फिर आजादी थोड़ी और मर जाएगी। अखिलेश ने इशारों-इशारों में ही भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।







