Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अमेज़न इंडिया ने यूपी के खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ किया समझौता

    By February 20, 2018Updated:February 20, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 503

    राज्य में खादी कारीगरों को सहयोग दिया जायेगा और डिजिटल अर्थव्यवस्था में उनके विकास को सशक्त बनाया जायेगा

    लखनऊ, 20 फरवरी, 2018ः भारत में खरीद और बिक्री के तरीके को बदलने के अपने दृष्टिकोण के अनुसार, अमेज़न इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये है। इस समझौते के तहत अमेज़न इंडिया गांवों में रहने वाले खादी कारीगरों को देशभर में । Amazon.in के ग्राहकों को सीधे अपने उत्पाद बेचने के लिए शिक्षित एवं प्रशिक्षित कर सक्षम बनायेगा। आॅनलाइन उत्पादों की सूची में खादी के शर्ट, कुर्ते, धोती, टाॅवेल और स्वादिष्ट व्यंजन होंगे, जिनकी शहरों में भारी मांग व सामथ्र्य है।

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार टेक्सटाइल व एपरेल क्षेत्र ने क्रमशः 35 और 50 मिलियन भारतीयों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दिया है और यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार क्षेत्र बन गया है। इस कारण खादी अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। प्राकृतिक और पर्यावरण हितैषी उत्पादों की ओर उन्मुख लोगों के कारण प्रकृति में अपघटनीय और जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इस भागीदारी के माध्यम से अमेज़न इंडिया और उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड ग्रामीण लोगों को सशक्त करेंगे और उनके लिये रोजगार के अवसर निर्मित करेंगे और खादी एवं ग्राम उद्योग की अर्थव्यवस्था को विकसित करेंगे। खादी व्यवसायियों को डिजिटल कनेक्टिविटी देकर यह गठबंधन उन्हें भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर लाभ पहुंचायेगा। उत्पादों को आॅनलाइन बेचने के विकल्प से ग्रामीण व्यवसायी अपनी पहुँच का विस्तार कर सकेंगे, उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

    उत्तर प्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि पर निर्भर है, जिनके लिये खादी आय बढ़ाने का एक अन्य स्रोत बन सकता है, क्योंकि इसमें उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग होगा। अपनी योजना के हिस्से के तौर पर अमेज़न इंडिया ने खादी बोर्ड के साथ मिलकर अक्टूबर 2017 से कार्यशालाओं का आयोजन शुरू किया था, ताकि खादी सोसायटी और ग्राम उद्योगों को शिक्षित किया जा सके। यह कार्यशालाएं कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद और लखनऊ में आयोजित हुईं, जिनमें ई-मार्केटिंग और आॅनलाइन बिक्री का प्रशिक्षण दिया गया। अमेज़न इंडिया ने लगभग 150 सोसायटी के लिये कार्यशालाओं का आयोजन किया और कारीगरों को बाजार में प्रवेश दिया। इस भागीदारी के जरिये कई ग्रामीण कारीगरों को प्रभावित करने वाली 8 खादी सोसायटी वर्तमान में । Amazon.in पर सक्रिय हैं और 400 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं।

    खादी भारत की पहचान: सत्यदेव पचौरी

    इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में खादी एवं ग्राम उद्योग के माननीय मंत्री श्री सत्यदेव पचौरी ने कहा, ‘‘खादी भारत की पहचान है, जिसे विगत कुछ वर्षों में ग्राहकों से नई स्वीकार्यता मिली है। ऐसे कई बुनकर और कारीगर हैं, जो अपनी कुशलता से खादी को जीवंत करते हैं। हम मानते हैं कि इन कलाकारों के लिये ई-काॅमर्स सर्वश्रेष्ठ तरीका है, ताकि वह देश और विदेश में ग्राहकों तक पहुँच सकें। हम इन कारीगरों की डिजिटल यात्रा में अमेज़न के साथ भागीदारी कर प्रसन्न हैं, इससे उनकी पहुँच बढ़ेगी और रोजगार निर्मित होगा। आॅनलाइन वाणिज्य क्षेत्र का यह उपक्रम सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल को सहयोग देता है और हम इस यात्रा में अमेज़न को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।’’

    #AMAZON.IN

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading