Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ‘आरक्षण बचाओ चौपाल‘ खोलेगी दलित सांसदों व विधायकों की पोल

    By July 29, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643
    • पदोन्नति में आरक्षण बहाली को लेकर अगस्त माह से दलित सांसदों व विधायक के सुरक्षित क्षेत्र में लगेगी ‘आरक्षण बचाओ चौपाल‘ और खोली जायेगी उनकी पोल
    लखनऊ, 29 जुलाई 2018: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र की प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल पास कराने व उप्र की सरकार आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(7) को 15-11-1997 से बहाल कराने को लेकर आज चर्चा की गयी। जिसमें संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया है कि अगस्त माह से ‘आरक्षण बचाओ चौपाल’ दलित सांसद व विधायकों के क्षेत्रों में लगाकर उनकी पोल खोली जायेगी और समाज को यह बताया जायेगा कि पिछले 4 वर्षों से ज्यादा का समय व्यतीत होने को है और लोकसभा में लम्बित पदोन्नति बिल पर मा. जन प्रतिनिधियों ने कुछ नहीं किया।
    संघर्ष समिति ने कहा कि आरक्षित सीट से जीतकर आने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का यह नैतिक दायित्व है कि वह बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था आरक्षण को बचाने व उसे लागू कराने में अपना योगदान दें। दलित समाज को केवल वोट बैंक समझकर हमारे समाज के सांसद/विधायक भी कर रहे हैं आरक्षण विरोधियों के इशारे पर काम, जिन्हें 2019 के चुनाव में वोट की ताकत से सबक सिखाना जरूरी है।
    संघर्ष समिति ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के मा. प्रधानमंत्री जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय उप्र के दौरे पर हैं, लेकिन उनके द्वारा एक भी सार्वजनिक सभा में दलितोें के सबसे अहम मुद्दे लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण, पिछड़े वर्गों के लिये पदोन्नति में आरक्षण व एससी/एसटी एक्ट पर कोई भी बात नहीं कही गयी।
    इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, रेनू, महेन्द्र सिंह, अशोक सोनकर, पीप0 सिंह, योगेन्द्र रावत, रामेन्द्र कुमार, अरविन्द फर्सोवाल, सुनील कनौजिया ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि उप्र की सरकार पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था की बहाली की पत्रावली को केवल घुमा रही है। पूरे प्रदेश का 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक अब यह जान चुका है कि सरकार केवल दलित कार्मिकों को भरमा रही है। वहीं पड़ोसी राज्य बिहार में एक तय समय सीमा के अन्दर पदोन्नति में आरक्षण की बहाली करके अपनी मंशा साफ कर दी है। अब समय आ गया है कि सभी दलित कार्मिकों को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।

    #आरक्षण बचाओ चौपाल #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading