Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बुन्देलखण्ड में संकट से जूझ रहे किसानों की आवाजे दबाई जा रही हैं: अखिलेश यादव

    By March 1, 2018Updated:March 1, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    लखनऊ, 01 मार्च। बुन्देलखण्ड में किसान संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें समय से सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही है। खाद-बीज तक का अभाव है। जब वे अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिसिया बल प्रयोग होता है ताकि उनकी आवाज दबाई जा सकी। महोबा, बांदा, हमीरपुर में किसान आत्महत्या कर चुके है। महोबा में 55 वर्षीय किसान उमा शंकर की जब फसल छुट्टा जानवरों ने बर्बाद कर दी तो क्षोभ और अवसाद में गत सोमवार को उसने आत्महत्या कर ली। उस पर 18 लाख रूपए का कर्ज भी था। यह समस्या बुन्देलखण्ड में किसानों की है जिसके प्रति राज्य सरकार जरा भी गंभीर नहीं है यह आरोप आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए।


    किसानों के उत्पीड़न एवं आत्महत्या करने का सिलसिला जारी

     उन्होंने कहा कि दुःखद है कि भाजपा राज में किसानों के उत्पीड़न एवं आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है। किसानों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। किसानों को कृषि उत्पाद के लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य देने और किसानों की आय दुगनी करने का भाजपा का वादा क्या हुआ? किसानों की कर्जमाफी के नाम पर एक रूपए, सात रूपए और बीस रूपए तक के चेक बंटे है। बार-बार पूछने पर भी कर्जमाफ किसानों का ब्योरा सरकार नहीं दे रही है।
    अपराधों पर रोक लगाने में नाकाम और कुंठित भाजपा सरकार आलू किसानों की पीड़ा समझने के बजाय झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश करने में कोई संकोच तक नहीं करती है। यह भाजपा सरकार का असली चेहरा है।
    समाजवादी सरकार किसानों और गांव-गरीबों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। किसानों की 50 हजार रूपए तक की कर्जमाफी के साथ उनकी बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगा दी गई थी। प्रदेश के बजट में 75 प्रतिशत गांव और किसान के लिए रखा था। किसानों की फसल का बीमा और आपदा राहत की व्यवस्था की गई थी। किसानों को 22 घंटे बिजली दी गई थी। उन्हें मुफ्त सिंचाई सुविधा मिली थी। बुन्देलखण्ड को समाजवादी सरकार ने विशेष पैकेज दिया था। समाजवादी सरकार में ही बुन्देलखण्ड में सूखा पड़ने पर राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया गया। अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के साथ कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में समाजवादी सरकार ने कुछ उठा नहीं रखा था।

    अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारें केेन्द्र की हों या प्रदेश की उनका किसान के दुःख दर्द से कोई वास्ता नहीं है। गांव-गरीब, खेती-किसान कभी भाजपा की प्राथमिकता में नहीं रहे। भाजपा की मुख्य चिंता कारपोरेट घरानों के हित साधन की रहती है। अभी पिछले दिनों लखनऊ में भाजपा ने निवेशक सम्मेलन के नाम पर बड़े पूंजी घरानों का जमावड़ा किया जिसमें कृषि को समृद्ध करने की किसी ठोस योजना पर चर्चा तक नहीं हुई।

    #akhilesh yadav #samajwadi party

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading