Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सीएम ने अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का किया लोकार्पण

    By June 13, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651
    स्वामी नारायण मन्दिर छपिया, गोण्डा से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलने वाली दो बसों का शुभारम्भ, टर्मिनल को सीधे मेट्रो स्टेशन से जोड़ा गया
     
    लखनऊ: 13 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर स्वामी नारायण मन्दिर छपिया, गोण्डा से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलने वाली दो बसों तथा परिवहन विभाग के 40 नये प्रवर्तन वाहनों का शुभारम्भ भी किया।
    ज्ञातव्य है कि लोकार्पित बस टर्मिनल का निर्माण पीपीपी पद्धति पर किया गया है। यह टर्मिनल एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं यथा लगेज चेकिंग हेतु स्कैनर, तापमान सन्तुलन हेतु ऐटोमाइज़र, वेटिंग हाॅल, टाॅयलेट, शीतल पेयजल, फूडकोर्ट, बैंक, पोस्ट आॅफिस एवं एटीएम, लिफ्ट, अण्डरपास, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड आदि से सुसज्जित है। टर्मिनल पर 50 बसों की भूमिगत पार्किंग तथा 50 बसों हेतु प्लेटफाॅर्म की व्यवस्था है। टर्मिनल से लगभग 750 बसों का संचालन प्रारम्भ होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल को सीधे मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा गया है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए परिवहन की बेहतर सुविधा अत्यन्त आवश्यक है। आवागमन की सुविधा जितनी अच्छी होगी, विकास उतनी ही द्रुत गति से होगा। इससे परिवहन निगम एक लाभकारी उपक्रम के रूप में सामने आया है। विगत वर्ष परिवहन निगम को 122 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह भी परिवहन मंत्री तथा परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों कुशल प्रबन्धन और परिश्रम से सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मी इसी प्रकार कड़ी मेहनत और प्रयास करेंगे तो राज्य सरकार भी उनके हितों का संरक्षण करेगी।
    मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पीपीपी माॅडल पर परिवहन निगम 21 नये बस स्टेशनों का विकास कर रहा है। यह बस स्टेशन जनपद गाजियाबाद के  गाजियाबाद व कौशाम्बी, कानपुर सेण्ट्रल का झकरकटी, वाराणसी कैन्ट, इलाहाबाद के सिविल लाइन्स व जीरो रोड डिपो, लखनऊ के चारबाग व विभूति खण्ड (गोमती नगर), बरेली (सेटेलाइट), मेरठ के सोहराब गेट व भैसाली, आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर, ईदगाह व आगरा फोर्ट, अलीगढ़ का रसूलाबाद, मथुरा, बुलन्दशहर, रायबरेली, फैजाबाद, गोरखपुर व गढ़मुक्तेश्वर हैं।
    परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गांव-गरीब की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। गरीबों को सुविधा, सुरक्षा व उनका कल्याण ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। बस सेवा का अधिकतर इस्तेमाल गरीबों द्वारा किया जाता है। इसके सुदृढ़ीकरण से उन्हें बहुत लाभ होगा। आधुनिक तकनीकी और प्रबन्धन के प्रयोग से परिवहन निगम लाभ में आया है। राज्य सरकार ने गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, आवास, बिजली कनेक्शन आदि उपलब्ध कराया है।
    इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण बृजेश पाठक, आशुतोष टण्डन, डाॅ. महेन्द्र सिहं, श्रीमती स्वाती सिंह, बलदेव ओलख, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वामी नारायण मन्दिर छपिया के प्रमुख स्वामी हरि स्वरूपानन्द जी महाराज, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    Census vs. Police Recruitment Exam! 90% of Lucknow's Teachers to Receive Exemption from Duty

    जनगणना vs पुलिस भर्ती परीक्षा! लखनऊ के 90% शिक्षकों को मिलेगी ड्यूटी से छूट

    यूपी में क्रूर हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर सवाल

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    June 2, 2026
    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    June 2, 2026
    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    June 1, 2026
    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    June 1, 2026
    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    June 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading