मथुरा में होली खेलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
कहा, हमनें ईद और क्रिसमस मनाने से भी किसी को नहीं रोका
मथुरा, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार कृष्ण एवं राधा की जन्मस्थानों पर होली खेलेंगे। जिसके लिए मथुरा वासियों ने तैयारियां जोरों-शोरों से की हैं। आपको मालूम हो कि सीएम योगी शुक्रवार से मथुरा के दौरे पर हैं। मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने शनिवार सुबह गर्भगृह, केशवदेव और भागवत भवन के दर्शन किए। सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ खामियां उन्हें नजर आईं।

धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को:
उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सूविधाएं और बढ़ाई जाएगी। जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि आपने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में। अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है। मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। सीएम योगी बरसाना 1:45 पर पहुंचेंगे। राधा बिहारी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे प्रियाकुण्ड में बृज की होली खेलेंगे और शाम 4:40 पर बरसाना से आगरा के लिए रवाना होंगे। शाम 05:05 पर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।






