- दिनभर धूप में रहे लोग, चाय और गरम पेय पदार्थों से दूर करते रहे सर्दी, मुजफ्फरनगर व मेरठ सबसे ठंडा, पारा पहुंचा 1.6 डिग्री, ठण्ड से घर में दुबके रहे लोग
लखनऊ, 26 दिसम्बर 2018: गलन भरी ठंड के बढ़ने से स्कूलों में छुट्टियां बोली जा रही हैं हालाँकि अभी कुछ स्कूलों में डीएम के आधिकारिक आदेश न होने से छुट्टियां नहीं बोली गयीं हैं लेकिन देर सबेर आदेश आ सकता है फिलहाल उत्तर-पश्चिमी में बर्फीली हवाएं चलने से पूरे प्रदेश में शीतलहर का कहर चरम पर है। गलन भरी ठंड बढ़ने शाम से ही लोग रजाई-कम्बल में दुबक गए। बच्चों तथा बुजुगरे को सबसे अधिक ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर में रात का पारा 1.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि दिन में मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां अधिकतम पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस तक गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दोनों जिले प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान थे।
मौसम विभाग अनुसार आज बुधवार को लखनऊ में रात को कोहरा पड़ेगा और बर्फीली हवाएं चलेंगी। दोपहर में गुनगुनी धूप निकलेगी, लेकिन शीतलहर चलेगी। प्रदेश के बाकी शहरों खासकर पश्चिमी जिलों में बहुत निचला घना कोहरा पड़ेगा और दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट होगी। इस दौरान प्रदेश में शीत लहर ठंड बढ़ाएगी।
तेज बर्फीली हवाओं के चलते इलाहाबाद, बरेली, खीरी, मुजफ्फरनगर, सुलतानपुर, चुर्क, कानपुर नगर, बांदा और आगरा मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। इन सभी जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी।







