ईट भट्टा मालिक की तरफ से सुलह करने का बनाया जा रहा है दबाव
लखनऊ 28 मई। ईट भट्टा मालिक द्वारा बंधक बनाये गयें बंधुआ मजदूरों जान अब फिर सांसत में है बताया जाता है कि ईट भट्टा मालिक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित मजदूर मेंहदी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि अब और दो बच्चे भट्ठे से गायब है। इसके अलावा बंधुआ मजदूरी से मुक्त हुए भट्ठे के बाकी मजदूरों को गाली व धमकियाँ दी जा रही हैं और दबाव बनाया जा रहा है कि वह मुकदमा में सुलह कर लें।
गौरतलब है कि कुशीनगर के थाना पटहेरवा क्षेत्र जौरा बाजार स्थित एस.के.ईट भट्ठे मालिक के खिलाफ बंधुआ मजदूरी कराने का मुकदमा 26 मई को दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़ित मजदूर मेंहदी की पत्नी ने कहा है कि अभी और दो बच्चे भट्ठे से गायब है। ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम के अमित मिश्रा ने बताया कि आज इस मामले में पीड़ित वादी शिकायत लेकर पटहेरवा थाने पर गया लेकिन उसकी शिकायत दर्ज कर सुरक्षा देने और कार्यवाही करनें की बजाय उससे पैसे मागें गयें। पैसा न देनें पर पुलिस ने पीड़ित को थाने से भगाया दिया।
इस मामले में ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम के अमित मिश्रा ने बंधुआ मजदूर पीड़ितों की सुरक्षा के एवं नियमानुसार मदद करने और आरोपियों के साथ साथ बंधुआ मजदूरी उन्मूलन कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करनें के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर कार्यवाही करनें का अनुरोध किया है।
अमित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशीनगर में लगातार बंधुआ मजदूरी कराने के कई मामले सामने आ रहें है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/khas-khabar-case-against-bonded-owner-and-other-accused-in-bonded-and-child-labor-case/







