Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    दलित छात्र की पीट-पीट कर हत्त्या के मामले में छात्रों ने किया उग्र आंदोलन, पुलिस ने किया खुलासा

    By February 12, 2018Updated:February 12, 2018 Crime News No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 976

    इलाहाबाद: छात्रों ने किया उग्र आंदोलन, सिटी बस में तोड़फोड़ कर लगाई आग

    कर्नलगंज के चौथम लाइन के पास बस में लगाई आग

    इलाहाबाद, 12 फरवरी। इलाहाबाद पुलिस ने शहर में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहे दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले का खुलासा किये जाने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार युवक उस रेस्टोरेंट का वेटर है, जहां यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर वायरल हुए वीडियो में बेहोश छात्र पर पत्थर और लोहे की राड से हमला करते नजर आ रहे तीन लोगों में से एक की पहचान कर ली गई है।

    यह आरोपी रेलवे का टीटीई है। पूर्वोत्तर रेलवे के गाजीपुर में तैनात विजय शंकर सिंह नाम का यह टीटीई मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। हालांकि पुलिस विजय व उसके दूसरे साथियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अफसरों ने इस सनसनीखेज मामले में लापरवाही बरतने पर कटरा पुलिस चौकी के इंचार्ज और बीट के दो सिपाहियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एसपी सिटी को एसएचओ व सीओ की भूमिका की जांच करने को कहा गया है।

    पुलिस का दावा है कि रेस्टोरेंट में मारपीट के दौरान वेटर मुन्ना चौहान द्वारा रॉड से किये गए हमले में सर पर चोट लगने से ही छात्र दिलीप सरोज बेहोश हुआ था। इलाहाबाद के एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े इलाहाबाद डिग्री कालेज में एलएलबी सेकेंड इयर का छात्र दिलीप सरोज प्रतापगढ़ के हथिगहा का रहने वाला है और यहां किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था।


    यह था मामला:

    शुक्रवार की रात वह कटरा इलाके के कालिका रेस्टोरेंट में अपने तीन दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। आर्डर देने पर उन बीस मिनट इंतजार करने को कहा गया तो वह लोग रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर आकर बैठ गए। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार से टीटीई विजय शंकर सिंह अपने दोस्तों संग रेस्टोरेंट जाने लगा। सीढ़ी चढ़ते वक्त उसका पैर दिलीप से छू गया। इस पर रेस्टोरेंट में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और कुर्सियां चलने लगीं। इसी दौरान वेटर मुन्ना सिंह किसी ग्राहक को खाना परोसने जा रहा था। मारपीट और हंगामे के चलते उसका पूरा खाना ज़मीन पर गिर गया तो उसने वहां रखी लोहे की राड से जवाबी हमला कर दिया।

    एसएसपी आकाश कुलहरि के मुताबिक़ वेटर मुन्ना चौहान द्वारा चलाई गई रॉड छात्र दिलीप सरोज के सिर पर लग गई और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद दिलीप के साथी भाग निकले,जबकि टीटीई विजय शंकर व उसके साथी बेहोश दिलीप को घसीटकर बाहर ले आए और वहां बेहोशी की हालत में भी उस पर पत्थर मारे और लोहे की राड से पिटाई की।

    तकरीबन छत्तीस घंटे के इलाज के बाद छात्र दिलीप सरोज की रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे मौत हो गई। अफसरों का कहना है कि वेटर मुन्ना चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हमलावर टीटीई विजय शंकर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विजय शंकर के साथियों की भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराई जा रही है।

    Image result for इलाहाबाद दलित छात्र को पीट पीट कर मौत

    उत्तर प्रदेश इस समय अपराधियों के हवाले है: अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या को बेहद दुःखद बताया हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय अपराधियों के हवाले है। जहां एक ओर अपराधी बेखौफ हत्याएं कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस एनकाउन्टर की आड़ में निर्दोषों को ठिकाने लगाने में जुटी है।
    श्री यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि स्नातक का छात्र दिलीप सरोज की इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना के कटरा स्थित कालका रेस्टोरेन्ट में दबंगों द्वारा बेरहमी से कूच-कूच कर पीटने से मौत की घटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से मांग की है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाये।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया:

    देश के बहुजन समाज के हजारो मंत्री,सांसद,विधायक और अन्य नेता क्या AC मकानों में चूड़ियाँ पहनकर आराम कर रहे है। दिलीप सरोज के न्याय केलिए सड़क पर नही निकलेंगे । अपने लड़के के मौत का इंतजार……

    Basant Kanaujiya

    पुलिस ने की एक शख्स की पहचान:

    इलाहाबाद पुलिस ने छात्र को पीट कर मौत के घाट उतारने वाले एक शख्स की पहचान की ये #विजयशंकरसिंह है जो रेलवे में टी टी के पद पर है इसकी तलाश में दबिश दी जा रही है पुलिस ने इसकी फोटो भी निकाल ली हैं।

    Image may contain: 1 person, standing and outdoor

    आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन:

    इलाहाबाद में मामूली विवाद में लाठी, डंडों व ईटों से हमला कर हत्या के मामले में इलाहबाद में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उन पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने योगी सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी के कुशासन में प्रदेश का कोना-कोना असुरक्षित हो गया है।

     

    जिग्नेश मेवाणी:

    एक मामूली सी बात पर शुरू हुए ये झगड़ा इतना जघन्य रूप ले लेगा ये एकदम सोच के परे है। इस मामले में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी प्रदेश की योगी सरकार पर तीखे हमले किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर टहल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी को घेरते हुए लिखा, ” प्रचार मंत्री ने यूपी में गुंडाराज को इतना बड़ा दिया है कि बेचारे एक कॉलेज स्टूडेंट को ईंट और रॉड से गुंडों ने मार दिया। इतनी ताकत कहा से इन अपराधिओं में आ गई? इतना बेखौफ ये लोग कैसे बन गए हैं?

     

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading