Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    रिहाई मंच ने किया कासगंज का दौरा: घटना को बताया पूर्वनियोजित

    By January 30, 2018Updated:January 30, 2018 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 786

    पत्नी से हॉस्पिटल मिलने जा रहे युवक पर सांप्रदायिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया

     प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई चन्दन की मौत, नौशाद हुआ पुलिस की गोली से घायल

    दुकानों मकानों में हुई लूटपाट और आगजनी

    लखनऊ/ कासगंज 30 जनवरी 2018: रिहाई मंच ने कासगंज का दौरा कर कहा कि घटना पूर्व नियोजित थी, तिरंगा यात्रा के नाम पर साम्प्रदायिक तत्वों के वंदेमातरम कहना है तो हिंदुस्तान में रहना है जैसे भड़काऊ नारों से शुरु तनाव में चंदन की मौत हुई तो नौशाद घायल हुआ और साम्प्रदायिक तत्वों के हमले में अकरम सिद्दीकी की एक आँख की रोशनी चली गई।
    रिहाई मंच नेता राजीव यादव और मोहम्मद आरिफ ने कहा कि घटना एक दिन में नहीं भड़की पिछली 15 अगस्त को भी जुलूस निकालकर तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी, जबकि बडडू नगर के जिस इलाके में इस तनाव को पैदा किया गया वो शहर की कोई मेन रोड नहीं बल्कि एक सकरी गली है। ऐसे में तिरंगा यात्रा सिर्फ बहाना है।
    प्रथम दृष्टया ये घटना बडडू नगर में तिरंगा फहरा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ नारे और भगवा झंडे को लेकर शुरू हुई, जहाँ दोनों के भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बडडू नगर के इलाके में अपनी बाइकों को छोड़कर भागे लोगों ने जब शहर के अन्य हिस्सों में तांडव करने लगे तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई, पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए गोलियां भी चलाई. इसी दौरान चंदन की मौत हुई. वहीं नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ।

    रिहाई मंच ने कहा कि इस घटना पर उस दिन नियन्त्रण हो गया पर चंदन की मौत के बाद स्थानीय सांसद व भाजपा नेताओं के दबाव में प्रशासन ने प्रतिशोध के नाम पर साम्प्रदायिक तत्वों को लूट-पाट, आगजनी करने की खुली छूट दी, जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दुक्का रिहाइस या दुकानें थी वो इसकी चपेट में आई, वहीं बडडू नगर जहाँ से तनाव शुरू हुआ वहां हिंदू समुदाय के लोगों की रिहाइस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान या धार्मिक स्थल सुरक्षित हैं. लेकिन मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को सांप्रदायिक तत्वों ने निशाने पर लिया. बिलराम गेट, नदरई गेट और सोरों गेट, तहसील रोड के आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक तत्वों ने आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। गुलाबी नगर के बस स्टैंड के पीछे मुस्लिम मकानों में भी आगजनी की गयी. अमांपुर अड्डे और गंगेश्वर कॉलोनी में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।


    पत्नी से हॉस्पिटल मिलने जा रहे युवक पर सांप्रदायिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला

    जेएनएमसी अलीगढ़ में भर्ती अकरम सिद्दीक़ी के भाई अशरफ सिद्दीक़ी से मुलाक़ात कर उनका हालचाल और घटना की जानकारी ली गई। अकरम सिद्दीक़ी लखीमपुर के रहने वाले हैं और कल वो लखीमपुर से अपनी ससुराल अलीगढ़ जा रहे थे जहाँ उनकी पत्नी जेएन एमसी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती थीं।  अकरम अपनी गाड़ी से एक बच्ची के साथ कासगंज होते हुए अलीगढ़ आ रहे थे। कासगंज के पास दंगाईयों ने इनकी कार को घेर लिया और कार से बाहर खींचने लगे। उनके मना करने पर कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और उनको बन्दूक सटा दी। इसके बाद कुछ लोगों ने उनको लाठी डंडो से मारना शुरु कर दिया। कार में बैठी लड़की के चीखने चिल्लाने और मन्नतें करने पर भी वो लोग नहीं रुके और अकरम को मारते रहे। इसके बाद उन्हें अधमरी हालात में छोड़ वे लोग वहां से चले गए। इसके बाद अकरम ने थोड़ी दूर ही पर मौजूद वर्दीधारी जवानों से मदद मांगी पर उन्होंने कोई भी मदद करने से इंकार कर दिया। तब अकरम ने अपने परिजनों को सूचित किया और खुद गाड़ी चलाकर आगे बढ़े उनके परिजनों ने एसएसपी अलीगढ़ से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई. इसके बाद वहां उनको मदद पहुंचाई गई और अलीगढ़ लाया गया।
    अलीगढ़ में जेएनएमसी हॉस्पिटल में चार घंटे के जटिल आपरेशन के बाद भी उनकी आँख डॉक्टर नहीं बचा पाए. फिलहाल अकरम जेएनएमसी में भर्ती हैं। उनकी पत्नी भी इसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अकरम की पत्नी अनम ने एक बेटी को जन्म दिया है।

    #Rihai Manch

    Keep Reading

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    यूपी के 75 जिलों के 20% परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट, ₹20.93 करोड़ से अधिक का बजट तय

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading