लखनऊ, 08 अक्टूबर 2018: विवेक तिवारी हत्याकांड का काली पट्टी बांध कर विरोध करना पुलिस कर्मियों को अब भारी पड़ रहा है। यूपी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सिपाही को निलंबित और ग्यारह लाइन हाजिर कर दिया है इसके अलावा अभी कई और पर भी गाज गिर सकती है।
बता दें कि एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में आरोपित सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक ने साथी सिपाहियों से विरोध न करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में राखी ने लिखा है कि किसी के बहकावे में न मैं आ रही हूं न आप आयें। माना जा रहा है कि रविवार को वायरल हुए एक और पत्र में 10 अक्टूबर को सिपाहियों द्वारा फिर से काली पट्टी बांधकर विरोध करने की अपील की गई है। इसके बाद ही राखी मलिक की अपील मीडिया में वायरल हुईपत्र के बाद ही राखी मलिक ने साथी सिपाहियों से ऐसा न करने की अपील की है। राखी ने पत्र में अपना कांस्टेबल कोड 6068 के साथ लिखा कि मुझे विभाग पर पूरी आस्था एवं विश्वास है।






