Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    योजनाओं को प्राथमिकता

    By August 29, 2019Updated:August 29, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 481
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही केंद्रीय योजनाओं को उत्तर प्रदेश में प्राथमिकता देने का निर्णय किया था। उनका आकलन था कि इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा वंचित वर्ग को भी लाभ मिलेगा। योगी की इस रणनीति के सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे है। विकास के अनेक पायदानों पर उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में आदित्यनाथ ने बहराइच के नवनिर्मित स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज में प्रदेश के सात नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस प्रथम बैच को सम्बोधित किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल काॅलेज, बहराइच का नाम महाराजा सुहेल देव तथा चिकित्सालय का नाम महर्षि बालार्क पर किए जाने की घोषणा की।
    उन्होंने कहा कि एक डाॅक्टर बनाने में सरकार गरीब जनता की कमाई का दस्यों करोड़ रुपए खर्च करती है,जिससे वह गरीबों की सेवा में वह अपने को समर्पित करें। उन्होंने कहा चिकित्सकों को दीन दुखियों में सच्चे मन समर्पित होना चाहिए। चिकित्सक का धर्म है। प्रदेश में चौदह नए मेडिकल काॅलेज के प्रस्ताव भेजे गए हैं। सरकार  प्रत्येक दो जनपदों के बीच कम से कम एक  मेडिकल काॅलेज निर्माण की योजना बना रही। चिकित्सा के क्षेत्र में संसाधनों के बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। अनेक घातक  रोगों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। अधिक से अधिक गरीब व जरूरतमन्दों तक चिकित्सा सुलभ कराई जाएगी।
    इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की पैंतीस
     परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ग्यारह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां एक ओर देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, वहीं गरीबों व आमजन के विकास व उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं केे स्वीकृति पत्र तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किये।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र है। अब कश्मीर में  एक विधान, एक संविधान व एक निशान होगा। जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है, तो देश के प्रधानमंत्री जी सख्त से सख्त कदम उठाने में कोई संकोच नहीं करते।
    उन्होंने कहा कि गरीब को पक्की छत मुहैय्या कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना,किसान के सम्मान के लिए संचालित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, स्वच्छ शौचालय योजना आयुष्मान भारत योजना आदि से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए है। केन्द्र व राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेशवासियों को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों के खाद्यान्न पर कोई डाका न डाल सके इसके लिए ई पास व्यवस्था लागू की गयी है। आज प्रदेश में पन्द्रह करोड़ लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न मिल रहा है। प्रदेश में कोई भी दिव्यांगजन, निराश्रित, विधवा व वृद्धजनों को पेंशन का लाभ मिले, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
    पेंशन सम्बन्धी जांचों के प्रकरण को कतई तहसील स्तर पर लम्बित न रखे जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रदेश की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास  के एजेण्डे पर कार्य कर रही है। महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा महर्षि बालार्क चिकित्सालय से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद को बहुत लाभ होगा। सरकार द्वारा सभी अन्तर्राष्ट्रीय, अन्तर्राज्यीय व दो जनपदों को फोरलेन मार्ग तथा अन्तर्जनपदीय व ब्लाॅक सतरीय मार्ग को दो लेन रोड में परिवर्तित किया जाएगा। निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कृतसंकल्पित है। लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिविर आयोजित कर जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से बिना किसी भेदभाव के आच्छादित किए जाने के निर्देश दिए। निर्माण परियोजनाओं में कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ उन्हें समय पर पूर्ण कराया जाए।

    Keep Reading

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading