लखनऊ, 17 अक्टूबर 2018: लखनऊ की ऐतिहासिक विद्यांत दुर्गा पूजा में ढाक और धुनुची से महिषासुर मर्दनी का गुणगान किया गया। इसके बाद संधि पूजा और षोडशोपचार के द्वारा सर्वजननी की आराधना की गई। भक्तों को चड़चडी भोग वितरित किया गया।
विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर शिवाशीष घोष, गोपाल चक्रवर्ती, पंकज भट्टाचार्य,धर्म कौर, उशोषी घोष ,सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।







