Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पर्यावरण महाकुंभ में राज्यपाल की सक्रिय भागीदार

    By August 9, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564
    लखनऊ, 09 अगस्त 2019: उत्तर प्रदेश पर्यावरण महाकुंभ का इतिहास लिख रहा है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के अनुरूप बाइस करोड़ पौधों का रोपण हो रहा है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इस पर्यावरण कुम्भ में  सक्रिय भागीदारी की। अगस्त क्रांति दिवस पर उन्होंने पौधरोपण की अलख जगाई। इसकी शुरुआत उन्होंने राजभवन से की।
    उन्होंने स्वयं राजभवन में बरगद का पौधा लगाया। उनकी प्रेरणा से राजभवन परिसर में निवास करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजनों द्वारा राज्यपाल के साथ ही अमरूद, आम, आवंला, कचनार, मौलश्री, पीपल, बरगद, हरसिंगार आदि के नब्बे पौधे लगाए। आनंदीबेन पटेल ने वृक्षारोपण महाकुंभ में राजभवन परिसर में रहने वाले परिवार सहभाग का आह्वान किया था।
    उन्होंने कहा था कि राजभवन परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों से वृक्षारोपण कराया जाये। जिससे कि बच्चा स्वयं के बढ़ने के साथ-साथ पौधे को भी विकसित होता देख सके। प्रत्येक बच्चा एक पौधे को गोद लेगा और पौधे के साथ बच्चे के नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी। आगे चलकर उसके लिये भी यादगार रहेगा।
    राजभवन के इस आयोजन के बाद राज्यपाल ने कासगंज में पौधा रोपित कर किया वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारम्भ किया।
    यहां करीब तीन लाख नब्बे हजार पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। राज्य सरकार ने  भारत छोड़ो आंदोलन की सतहत्रहवी वर्षगांठ पर एक व्यक्ति एक वृक्ष अभियान शुरू किया, आनन्दी बेन ने इसके लिए लोगों को प्रेरणा दी।
    राज्यपाल  बनने के बाद पहली बार यह उनका लखनऊ से बाहर का कार्यक्रम था। इसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। यहां उन्होंने गोस्वामी  तुलसीदास की पावन जन्मस्थली एवं देश को आजाद कराने वाले शहीदों को नमन किया।
    कहा कि पर्यावरण चिंता का विषय है। जहाँ बारिश नहीं होती थी वहाँ बाढ़ की स्थिति है और जहाँ बारिश होती थी वह क्षेत्र सूखाग्रस्त हो रहा है। भावी पीढ़ी के लिये हमें पर्यावरण और जल को बचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसीलिये जल विभाग सृजित किया है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण में महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
    उतने ही पानी का उपयोग करना चाहिए, जितनी आवश्यकता हो। लोग आधा पानी पीते हैं आधा छोड़ देते हैं जो बर्बाद होता है। बच्चे भी बड़े काम कर सकते हैं। इसी प्रकार संतान की भांति पौधों का संवर्धन व संरक्षण करना चाहिए।
    – डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading