Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    उत्तर प्रदेश में पुलिस निर्दयता पर रोक लगाओ: एचआरएमएफ

    By July 13, 2018 Crime News 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745
    डीजीपी से मिलने जा रहें फोरम को पुलिस ने विधान सभा पर रोका
    लखनऊ, 13 जुलाई 2018: ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बढ़ते “पुलिस टार्चर के शिकार पीड़ितो ने ‘स्टाप पुलिस टार्चर’, ‘से नो टू टार्चर’, ‘पुलिस टार्चर इज ए क्राइम’, ‘वी वांट स्टाप टार्चर एंड एकाउंटबिलीटी नाऊ’, ‘पुलिस प्रताड़ना पर रोक लगाओ और मानव गरिमा की सुरक्षा करों’ की तख्तियों को हाथ में और मुह पर काली पट्टी बाधकर केकेसी लखनऊ से मार्च निकाला जो हुसैनगंज, विधानसभा पर पुलिस ने जबरन रोक दिया और डीजीपी से मिलने जाने नहीं दिया तत्पश्चात वही पर मार्च सभा में तब्दील हो गया।
    सभा का संचालन करते हुए ह्यूमन राईट्स मोनिटरिंग फोरम के सदस्य एड. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा की आज उत्तर प्रदेश की पुलिस अमानवीय होती जा रही हैं जो की घोर चिंता का विषय हैं। मानव अधिकारों की रक्षा और पुलिस टार्चर की घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में डीजीपी से मिलने जा रहें पीड़ित परिवार और फोरम के सदस्यों रोकना निंदनीय हैं।
    सभा में ह्यूमन राईट्स मोनिटरिंग फोरम के सचिव अमित ने कहा की उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस प्रताड़ना की घटनाए बढती जा रही हैं और सरकार टार्चर के निवारण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रही हैं, जबकि भारत सरकार ने 1997 में यूएन के कन्वेंशन अगेंस्ट टार्चर पर हस्ताक्षर कर टार्चर को ख़त्म करने की बात कही हैं! यदि टार्चर और दुर्व्यवहार के निवारण के लिए नियम-कानून लागू कर पुलिस की जवाबदेही तय किया जाए तो पुलिस प्रताड़ना को रोका जा सकता है।
    सभा को संबोधित करते हुए विडियो वालंटियर्स के राज्य समन्वयक अशुमान ने कहा हमारे सविधान में मानव गरिमा की सुरक्षा की बात कही गयी है और पुलिस टार्चर की घटनाओं को रोकने के लिए मा.उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश होने के बावजूद आम नागरिकों पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही जारी है और सरकार पुलिस टार्चर को रोकने और पीड़ितों की मदद के बजाय आरोपी पुलिस वालों को बचाने में लगी रहती है।
    सामाजिक कार्यकर्ता एव फोरम के सदस्य मुन्ना ने कहा सरकार मानवाधिकारों के हित की बात तो करती हैं लेकिन उसे लागू करने की बात नहीं करती। यही असल वजह है की पुलिस उत्पीड़न की घटनाए रुकने की बजाय बढती ही जा रही हैं।
    सामाजिक कार्यकर्ता एव फोरम के सदस्य सुरेश भारती ने कहा की सुरक्षा के नाम पर पुलिस आम नागरिको का लगातार उत्पीडन कर रही हैं। उन्होंने कहा की अब तो घर से बाहर निकलने में डर लगता हैं की कही उत्तर प्रदेश की पुलिस फर्जी मुकदमें न फसा दे। पुलिस और अपराधियों की साठगाठ की वजह से पीड़ित और आम नागरिक थाने के अन्दर जाने में डरते हैं।

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    2 Comments

    1. Fernanda Jowett on March 18, 2025 4:07 pm

      Wow, wonderful weblog structure! How long have you been running a blog for? you made running a blog look easy. The overall look of your web site is magnificent, as well as the content!

      Reply
    2. Free Hockey Streaming on April 7, 2025 1:28 pm

      Hello There. I found your blog using msn. This is a really well written article. I’ll be sure to bookmark it and return to read more of your useful information. Thanks for the post. I will definitely return.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading