Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    गोद भराई पर महाभारत का प्रेरक प्रसंग: बचपन से बच्चों को कच्चे घड़े की तरह देना होगा आकार

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2021 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 761

    राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल प्राचीन भारत के अनेक प्रसंगों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक प्रेरणा देती है। वह महिलाओं व शिशुओं के सुपोषण पर लगातार ध्यान देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान में भी इसे शामिल किया गया है। सुपोषण कार्यक्रम भी फिट इंडिया के अनुरूप है। सुपोषण से अनेक बीमारियों से भी बचाव होता है।

    ऐसे ही एक कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल ने अनेक गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म को पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा भी जो गोद भराई के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। उनका एकमात्र यही उद्देश्य होता कि किसी भी दशा में कुपोषित बच्चा पैदा न हो। इसके अलावा सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु पांच हजार रुपये की सहायता मिलती है।

    राज्यपाल ने कहा कि उसका उपयोग पोषण के लिए ही होना चाहिए। इसके साथ ही गर्भावास्था के समय से ही अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महाभारत के चक्रव्यूह तोड़ने के प्रसंग का उल्लेख किया।

    बताया कि अभिमन्यु ने गर्भ में ही चक्रव्यूह तोड़ने की शिक्षा सीख ली थी। इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए बचपन से बच्चों को कच्चे घड़े की तरह आकार देना होगा। आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से लखनऊ की एक सौ तीस आंगनवाड़ी केन्द्रों को जिला प्रशासन एवं एकेटीयू से सम्बद्ध छब्बीस इंजीनियरिंग कालेजों के सहयोग से वितरित की जाने वाली खेलकूद,पठन पाठन एवं पोषण सामग्री के तीसरे व अंतिम चरण में पचपन आंगनवाड़ी केन्द्रों में वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया। शेरपुर मोहनलालगंज के वितरण समारोह में आनंदीबेन पटेल के बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम संस्कार, शिक्षा एवं आरोग्य के लिए समर्पित है। बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें कुपोषण एवं क्षय रोग से मुक्त कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने संभ्रान्त लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अभियान चलाकर क्षय रोग एवं कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल करें। ताकि देश को 2025 तक कुपोषण मुक्त किया जा सके। जन सामान्य से भी अपील की कि वे भी अपने राष्ट्र धर्म का पालने करें तथा यदि कहीं पर भी कुपोषित एवं क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को देखे तो तत्काल सूचना दें ताकि उन्हे गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल हो सके।

    राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में सभी स्तर की सुविधाएं होती हैं। लेकिन निचले स्तर पर ऐसा नहीं है। यह खाई पाटनी होगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों को रूचिकर एवं बच्चों के लिए सुविधा सम्पन्न बनाना होगा। राज्यपाल नेे सहयोग करने वाले समस्त इंजीनियरिंग कालेजों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आंगनवाड़ी केन्द्रों के मैपिंग से संबंधित साफ्टवेयर का लोकार्पण भी किया।

    Shagun

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    1 Comment

    1. Erik on February 18, 2024 5:49 am

      I do not know if it’s just me or if perhaps everybody else encountering issues with your website.
      It seems like some of the written text on your content are running off the screen. Can somebody else please comment and let me know if this is happening to them as well?

      This may be a issue with my browser because I’ve had this happen previously.
      Many thanks

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading