लखनऊ। रविवार की रात सआदतगंज थाना क्षेत्र के तोप दरवाजे के पास पेन्टिग कारीगर कलीम की हत्या का सआदतगंज पुलिस ने महज 12 घंटो के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एक अभियुक्त की पुलिस अभी तलाश कर रही है। इस बीच हत्याकाण्ड से आक्रोषित लोगो ने कलीम के शव को सड़क पर रख कर काफी देर तक हंगामा किया और कुछ लोगो ने हत्या आरोपी सलमान के घर को आग लगा दी जिसमे उसके घर का काफी सामान जल कर राख हो गया। आक्रोषित लोगो ने सलमान के घर के बाहर खड़ी एक मोटर साईकिल को भी जला दिया। सलमान के घर मे आग जनी कर रहे लोगो को पुलिस ने खदेड़ दिया। एएसपी विकास चन्द त्रिपाठी का कहना है कि हत्याकाण्ड मे शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है उन्होने कहा कि सलमान के घर मे आगजनी करने वालो के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है।
आपको बता दे कि रविवार की रात लगभग 10 बजे गुल्लू शाह का तकिया सआदतगंज के रहने वाले सलीम के 28 वर्षीय पुत्र कलीम के हाथ गमछे से बांध कर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुराने लखनऊ के संवेदनशील क्षेत्र मे हुई इस सनसनी खेज वारदात के बाद पुलिस तुरन्त हरकत मे आई और मामले की जाॅच शुरू करते हुए कटरा बिजनबेग के रहने वाले संतोष कन्नौजिया के पुत्र विक्की उर्फ विक्की डाॅन और तोप दरवाजा सआदतगंज के रहने वाले गुडडू के पुत्र सलमान को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आक्रोषित लोगो ने काफी देर तक हंगामा भी किया लेकिन आक्रोषित लोगो को पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया और महज 12 घंटो के भीतर दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विकास चन्द त्रिपाठी ने बताया कि एक महिना पूर्व हुए एक दुशकर्म के मामले मे मृतक ने आरोपियो को नामजद किया था जिससे सलमान और विक्की कलीम से दुशमनी रखते थे उन्होने बताया कि रविवार की रात शाहनवाज नाम के युवक ने कलीम को फोन कर बुलाया और तीनो ने मिल कर उसके हाथ बांधे और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होने बताया कि जिन लोगो ने हत्या आरोपी सलमान के घर मे आगजनी की है उनके खिलाफ अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ है। 19 वी रमजान के जुलूस से चन्द घंटे पहले संवेदनशील क्षेत्र सआदतगंज इलाके मे हुई इस सनसनी खेज घटना को पुलिस चुनौती के रूप मे लिया और कानून व्यवस्था को बिगड़ने नही दिया यही नही पुलिस ने महज 12 घंटो के भीतर हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ये साबित कर दिया की पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है।







