Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गुड न्यूज़: कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरु

    By July 4, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565
    • कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को हवाई सेवा की बहुत आवश्यकता थी
    • गोरखपुर से नेपाल के लिए शीघ्र हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी
    लखनऊ: 4 जुलाई, 2018 कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा का कल मंगलवार से शुभारम्भ हो गया। यह सेवा भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक देश के 50 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा गया है। कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा स्पाइस जेट द्वारा शुरु की गयी है।
    इस अवसर पर कानपुर एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी अपरिहार्य बन गयी है। कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी बहुत आवश्यकता थी। इस सेवा के प्रारम्भ हो जाने से यहां के विकास को गति मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही, कानपुरवासियों का एक सपना आज पूरा हुआ है।
    केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ान के लिए हिंडन/जेवर एयरपोर्ट में सिविल टर्मिनल बनाया जा सकता है, इससे आईजीआईएपी, दिल्ली पर हवाई यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद वाराणसी एवं कानपुर की फ्लाइट को हिंडन एयरपोर्ट से जोड़ा जा सकता है। गाजियाबाद से दिल्ली तक फ्लाई ओवर बन जाने से दिल्ली पहंुचने में अब बहुत कम समय लग रहा है, जबकि आईजीआईएपी से अधिक समय लगता है। उन्होंने कहा कि कानपुर को देश के प्रमुख शहरों जैसे सूरत, अहमदाबाद, बंगलोर, मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकत्ता आदि से हवाई सेवा से जोड़ने पर यहां के व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने स्पाइस जेट के सीएमडी अजय सिंह से प्रदेश के प्रमुख शहरों से स्पाइस जेट की हवाई सेवाएं शुरू करने का आह्वान किया। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 के दौरान प्रधानमंत्री की परिकल्पना एवं सुझाव पर डिफेंस कॉरिडोर पर कार्य तेजी से चल रहा है। कानपुर को केंद्र में रखकर आसपास के जनपदों के विकास हेतु प्रदेश सरकार द्वारा नीति का अनुमोदन कर दिया गया है।
    केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं नागर विमानन मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि इस हवाई उड़ान से कानपुर के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। माह जून, 2018 में एविएशन सेक्टर में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए देश भर में कार्गो हब बनाने का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर राज्य के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से नेपाल के लिए शीघ्र हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी।

    #कानपुर एयरपोर्ट #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Keep Reading

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading