लखनऊ, 23 अक्टूबर 2018: हॉस्टल में रूम की मांग को लेकर एक महीने से ज्यादा बीबीएयू विवि कैंपस के अंदर खुले में तंबू लगाकर अनशन कर रहे दलित छात्र रोहित का आज अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का पहला दिन था कि अचानक आज उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसे लोहियाबंधू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि गरीब छात्र रोहित की माली स्थिति ठीक न होने की वजह से बीबीएयू विवि प्रशासन से हॉस्टल में रूम की मांग की थी जिसे विवि प्रशासन द्वारा अनसुना कर दिया था, इसके बाद रोहित ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता चुनकर अपनी मांग के लिए खुद की जान की बाज़ी लगा दी है।
छात्रों में आक्रोश:
छात्रों ने बताया की हॉस्टलो में कमरे रिक्त होने के बावजूद भी रोहित को कमरा नहीं दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इधर रोहित की हालत बिगड़ते ही सम्बंधित अधिकारीयों के फ़ोन भी बंद हो गए, हम सभी छात्रों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहाँ उसे दो ड्रिप चढ़ाने और कुछ दवाइयां देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रोहित ने आज सुबह से कुछ नहीं खाया था।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-shiksha-jagat-student-rohit-snake-bbau-campus-32852-2/
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-shiksha-jagat-bbau-student-strike-change-in-hunger-strike/
https://shagunnewsindia.com/cartoon-punch-bbau-issue-snake-in-university/







