बहुजन मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया इन्साफ के लिए प्रदर्शन
पीड़िता बच्ची के गरीब परिवार के पास नहीं हैं इलाज के पैसे
लखनऊ, 17 मार्च। ठाकुरगंज में तीन साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में इन्साफ की मांग कर रहे लोगों के साथ कल शुक्रवार को जीपीओ पर पुलिस द्वारा जमकर नाइंसाफ़ी की गयी। पहले तो बहुजन मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे थे उनकी मांग थी कि प्रशासन का कोई ज़िम्मेदार अधिकारी उनकी मांग पर गौर करे लेकिन यह पुलिस को नागवार गुजरा और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्त्ता को घसीटे हुए उन्हें जीपीओ स्थित गाँधी प्रतिमा तक ले आये, इस बीच योगी सरकार के खिलाफ नारे भी मुखर थे। इस मामले की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी यह सारा वाकया वीडियो और फोटो के माध्यम से कवर कर रहे थे। बताया जाता हैं की यह पुलिस को नागवार गुजरा और कवरेज कर मीडियाकर्मी का फ़ोन पुलिस ने छीनने का प्रयास किया तो मामला बिगड़ गया।

बताया जाता हैं मीडियाकर्मी इस बात को लेकर पुलिस से भिड़ गए। इस बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों का विरोध और बढ़ गया जिसमें पुलिस से काफी गहमागहमी हुयी। प्रदर्शकारियों ने इन्साफ न मिलने के चलते अपनी गिरफ्तारी भी दी।
यह था मामला:
ठाकुरगंज के एक गरीब परिवार में तीन साल की मासूम बच्ची निर्भया के साथ हुए रेप में रेपिस्ट अजय ने रेप की शिकार बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। रेपिस्ट ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को बर्बाद कर उसे मौत और ज़िंदगी से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
इस मामले में बहुजन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शेख ताहिर ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार व शासन द्वारा कोई आर्थिक मदद नहीं दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार इतना गरीब हैं कि उसके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हैं ऐसे में पीड़ित निर्भया का इलाज कहां से और कैसे होगा।
पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन: देखे इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-against-of-women-day/







