लखनऊ, 21 जुलाई 2018: महानायक अमिताभ बच्चन ने सुप्रसिद्ध कवि और फ़िल्मी गीतकार स्वर्गीय गोपाल दास नीरज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल को भेजे गये एक सन्देश में उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है कि:
“हमारी गहरी संवेदना….ऐसे ख्यातिलब्ध साहित्यिक व्यक्ति का अंत… मेरी उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि…भगवान उनके निधन से आपको पहुंचे अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। “
स्मरण हो कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्व. नीरज पर कॉफ़ी टेबुल बुक “गीतों के दरवेश : गोपाल दास नीरज” का प्रकाशन किया था। इस पुस्तक का विमोचन गत दिनांक 24.02.2018 को अमिताभ बच्चन ने अपने जुहू स्थित आवास ‘जनक’ पर मुंबई में श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल एवं डा. रूपल अग्रवाल की उपस्थिति में किया था। इस कॉफ़ी टेबुल बुक का सम्पादन डा. रूपल अग्रवाल एवं हर्ष वर्धन अग्रवाल ने किया है।







