लखनऊ, 23 अप्रैल। लखनऊ में समाज के विभिन्न वर्गों के 30 वंचित बच्चों के एक समूह ने चारबाग मेट्रो स्टेशन से कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रैन में यात्रा कर ‘खुशी की सवारी’ का आनन्द उठाया। ‘वर्ल्ड बुक डे-2018‘ के अवसर पर उनकी इस यात्रा के दौरान आज इन बच्चों को मु्फ्त किताबें, क्रायन कलर्स, खाद्य वस्तुये उपहार स्वरूप प्रदान किये गये।
इन सभी बच्चों ने इस विशेष मेट्रो की सवारी तथा लखनऊ मेट्रो रेल कारपारेशन (एलएमआरसी) के सहयोग से वीडिलीवर द्वारा प्रायोजित उनको प्रदान किये गये मुफ्त उपहारों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह था कि वे पढ़ने के लिये प्रोत्साहित हों जिससे अपने मस्तिष्क का विकास कर नई नई चीजें सीख सके। श्री सुशील कुमार, जनरल मैनेजर (आपरेशन)/एलएमआरसी ने बच्चों से कहा कि वे अपने मन में अध्ययन की बात बैंठाये जिससे अपने स्वप्नों को वास्तविकता में बदल सके।
‘वर्ल्ड बुक डे‘ वर्ष भर में एक बार होने वाला आयोजन है जिसे यूनाईटेड नेशन्स एजूकेशनल, साईन्टिफिक एण्ड कल्चरल अर्गनाईजेशन (यूनेस्को) द्वारा प्रति वर्ष 23 अपै्रल को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य अध्ययन एवं पुस्तकों के प्रकाशन को बढ़ावा देना है।







