लखनऊ, 15 मार्च। भारतीय किसान यूनियन (उत्तर प्रदेश) सम्पूर्ण भारत के जिला अध्यक्ष मनीष पटेल काका ने एसएसपी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर सूचित किया है कि एससीएल चौकी आईटी हैब थाना गोसाईंगंज में तैनात सिपाही विनय पांडेय और पवन द्विवेदी के आतंक से किसानों परेशान हो चुके है उनका कहना है कि हमारे किसान अपने खेतों से सब्जी को टैम्पो, रिक्शा, डाला व टैक्टर ट्राली से मंडियों में ले जाते है तो यह सिपाही लोग उनको रोक कर वसूली करते है और पैसे न देने पर उनको डराते धमकाते है इसके अलावा चौकी क्षेत्र के आस- पास रोड व रास्ते के पास गरीब किसान सब्जी लगाते है यह सिपाही उनसे भी वसूली करते है पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के सैकड़ो किसान इन दोनों किसानो से पीड़ित है । किसानों ने कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी या इन घूसखोर सिपाहियों के ख़िलाफ कार्रवाई नहीं हुयी तो विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है।







