चीन के होंग्जो शहर के वॉइस मेयर झीं शुअंगचेंग ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ लखनऊ की महापौर से शिष्टाचार भेंट की
लखनऊ, 15 मई। नगर निगम मुख्यालय स्थित राजकुमार वर्मा सभागार में सोमवार को चीन के पूर्ण विकसित स्मार्ट सिटी होंग्जो नगर निगम के 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दल ने लखनऊ की प्रथम महिला महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया से लखनऊ एवं होंग्जो शहर के मध्य आपसी व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने एवं लखनऊ को स्मार्ट सिटी के दिशा में और आगे अग्रसारित करने के लिए व्यापारिक संभावनाओं को खोजने के लिए शिष्टाचार मुलाकात की। महापौर ने मोमेंटो एवं शाल भेंट कर प्रतिनिधिमंडल दल का अभिनंदन किया। होंग्जो शहर के वॉइस मेयर झीं शुअंगचेंग ने चीन निर्मित पारंपरिक सिल्क का अंग वस्त्र प्रदान कर महापौर का सम्मान किया।
होंग्जो शहर के वॉइस मेयर झीं शुअंगचेंग ने बताया कि हंगज़हउ चीन के झिंजियांग प्रांत का एक बहुत ही समृद्ध एवं उद्योगी शहर है जो व्यापारिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत ही उन्नत है।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वैकल्पिक ऊर्जा द्वारा शहर को प्रकाशवान बनाने, CCTV के माध्यम से शहर को सुरक्षित बनाने, वेस्ट मैनेजमेंट, जनसहभागिता, डाटा मैनेजमेंट एवं लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में अन्य क्षेत्रों में भी व्यापारिक सहयोग की बात की।
महापौर ने बैठक का समापन करते हुए कहां हमें भी बहुत काम करना है, हमारे प्रयास सफल हो रहे हैं। आप चीन से हमारे सपने को साकार करने के लिए आज लखनऊ आए हैं और हम लखनऊ को स्मार्ट बनाने में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।






