Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मोदी व मैक्रों ने किया मिर्जापुर में यूपी के पहले सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2018Updated:March 12, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    राष्ट्रपति मैक्रों बावतपुरा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने की अगवानी

    लखनऊ 12 मार्च 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को मिर्जापुर में विंध्य की धरा पर पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर दो बड़े नेताओं के कंधे पर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद दिखा। दोनों नेताओं का चुनरी से स्वागत किया गया।

    मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 650 करोड़ की लागत से बने सौ मेगा वॉट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट दादरकला में 650 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने प्लांट की विशेषताओं के बारे में दोनों नेताओं को जानकारी दी। दादरकला में 382 एकड़ में स्थापित सोलर प्लांट ने उद्घाटन के बाद काम शुरु कर दिया। 650 करोड़ की लागत से बन इस प्लांट से बिजली उत्‍पादन को जिगना पावर हाउस के ग्रिड से जोड़ा गया है।

    प्रथम चरण में 75 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन किया जा रहा है धीरे धीरे इसकी क्षमता को बढ़ाकर 100 मेगावाट किया जाना है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति वाराणसी के लिए रवाना हो गए। दादरकला में 382 एकड़ में स्थापित सोलर प्लांट से प्रतिदिन 5 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थे।

    इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जहां पीएम मोदी का जोरदार आगमन हुआ, पीएम मोदी के आगमन के कुछ देर बाद ही फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भी फाल्कन विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही मौजूद भारतीय सेना के हेलिकाप्टर से पीएम व फ्रांस के राष्ट्रपति मिर्जापुर स्थित दादरकला में सोलर प्लांट के उद्धघाटन के लिए सुबह 11 बजे रवाना हो गए।

    मिर्जापुर के दादर कला में 100 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन। फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की अगवानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती रही। हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना की 3 हेलीकॉप्टर भी साथ में हैं। इस सोलर पावर प्लांट की स्थापना फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से किया गया है।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्रांस के राष्ट्रपति तथा उनकी पत्नी का स्वागत किया। इससे पहले सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाइक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:22 बजे पहुंच गए।

    Shagun

    Keep Reading

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading