Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारतीय परंपरा के अनुरूप जैविक कृषि

    ShagunBy ShagunMay 15, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    वर्तमान आपदा के दौरान भारतीय जीवन शैली पर नए सिरे से चर्चा प्रारंभ हुई है। योग, मोटे अनाज का सेवन,औषधि के रूप में उपलब्ध दैनिक उपयोग की अनेक सामग्रियों का महत्व दुनिया ने समझा है। अत्यधिक केमिकल के उपयोग ने पहले कृषि उत्पादन तो बढ़ाया, लेकिन इससे अब भूमि की उपजाऊ क्षमता कम होने लगी है। इतना ही नहीं इस प्रकार के कृषि उत्पाद ने अनेक बीमारियों को जन्म दिया है।

    कृषि की लागत भी बढ़ती रही है। ऐसे में भारतीय जैविक कृषि को ही बेहतर विकल्प के रूप में मान्यता मिल रही है। इससे जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है। ऐसे कृषि उत्पाद के सेवन ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। भारत में जैविक कृषि के साथ पशुपालन को भी महत्व दिया गया। गाय का दूध प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। जैविक कृषि में भी पशुपालन सहायक होता है। सरकार जैविक कृषि को प्रोत्साहन दे रही है।

    किसानों ने प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित गंगा यात्रा में सम्मिलित होने से उन्हें जैविक खेती की प्रेरणा मिली। इसके पश्चात उन्होंने जैविक खेती व जीवामृत तथा घना जीवामृत बनाने के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अन्य किसानों को भी जीवामृत एवं घना जीवामृत बनाने का प्रशिक्षण दिया। गांव में क्लस्टर बनाकर काला नमक चावल,आलू,गेहूं आदि फसलों की खेती की जा रही हैं। एफपीओ का गठन कर अपने उत्पादों की पैकेजिंग कर विपणन भी हो रहा है।

    नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती,प्राकृतिक खेती, एफपीओ आदि के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन किसानों के कार्य सराहनीय बताया। उन्होंने पैकेजिंग के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर अन्य विकल्पों के प्रयोग का सुझाव दिया। कहा कि इससे नमामि गंगे का मूल भाव पूर्णता को प्राप्त करेगा। मां गंगा के दोनों तटों के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे मां गंगा में प्रदूषण कम होगा। तटों पर जैविक खेती से प्राप्त उत्पाद नमामि गंगे ब्रांड के रूप में उपलब्ध है।

    किसान सम्मान:

    प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से आज देश के लगभग 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त का अंतरण किया। इसके तहत उन्होंने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में बीस हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आज ट्रांसफर की गई धनराशि में से प्रदेश के 261.5 लाख किसानों के खातों में कुल 5,230 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि अंतरित की गई है। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 2,195 करोड़ रुपए, वर्ष 2019-20 में 10,883 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2020-21 में 14,185 करोड़ रुपए, इस तरह अब तक कुल 27,263 करोड़ रुपए प्रदेश के किसानों को प्राप्त हुए हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading