लखनऊ, 11 जनवरी : लखनऊ चौक स्टेडियम में सातवां हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिग ब्ल्यू क्लब को (5–0) से हरा दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम की ओर से इमरान ने 20 मिनट, नोमान अख्तर 37 मिनट, गौरव 49 मिनट, मुस्तफा खान 53 मिनट, राहिल 59 मिनट में गोल किया। टीम की पहचान के लिए बता दें कि भूरी जर्सी में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम और सफेद ओर ऑरेंज जर्सी में बिग ब्ल्यू कि टीम है।
सूचना : 12 जनवरी /2025 को पहला मैच न्यू ब्वॉयज क्लब और अलीगंज वॉरियर क्लब के बीच होगा एवं दूसरा मैच युवा क्लब और लखनऊ सिटी क्लब के बीच खेला जायेगा।







