उपभोक्ता परिषद् ने साझा की नारायण दत्त तिवारी जी की विस्मृत स्मृतियां
लखनऊ, 19 अक्टूबर 2018: उपभोक्ता परिषद् के अध्क्षय श्री अवदेश वर्मा ने कांग्रेस के कार्यकारी वरिष्ठ सदस्य व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर अपनी यादें साझा की। उन्होंने कहा कि श्री नारायण दत्त तिवारी जी जब देह -मुक्त हो गए है तो उनकी कुछ स्मृतियां याद आ रही उनकी स्मृतियों को प्रणाम और नमन करते हुए कुछ यादें ताजा कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि यह बात है आज से 5 साल पहले 2013 की सपा सरकार में घरेलू शहरी ग्रामीण किसानों की बिजली दरों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जिसके विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने 60 दिन तक आंदोलन चलाया और कुछ सफलता भी मिली थी। यह वाकया आंदोलन के लगभग 50 वे दिन का है एक दिन उनके ओएसडी का फ़ोन आया की, श्री नारायण दत्त तिवारी आप से मिलना चाहते है। मैंने कहा कल आकर मिलता हूं, दूसरे दिन मैं उनसे मिलने गया।

उन्होने हमसे लगभग 1 घंटे तक चर्चा की और उपभोक्ता परिषद् के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से आपके जुझारू वक्तित्वा व्यकक्तिव् के बारे में जाना बहुत खुशी हुई। मैं भी आपके आंदोलन में कुछ हेल्प करना चाहता हूं मैंने बताया कि सरकार ने बिजली दरों में नियामक आयोग से बड़ी बढ़ोतरी करा दी है, जो गलत है और उपभोक्ता विरोधी भी।
उन्होने उसी वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से बात की सपा के राष्ट्रीय अध्क्षय श्री मुलायम सिंह से बात की और उन्होने पत्र भी लिखा और दूसरे दिन श्री अखिलेश यादव यादव से मिलने भी गये। जनता के मुद्दे पर ऐसे ही कार्य इंसान और नेता को हमेशा याद करने के लिय विवश करते हैं !







