Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भीख मांगने से अधिकार नहीं मिलता, थप्पड़ मारो और छीन लो, आरक्षण आपका हक: कल्याण सिंह

    By June 26, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 661

    लखनऊ, 26 जून। आरक्षण समर्थकों के पक्ष में दिया गया कल्याण सिंह का यह राजनितिक बयान सत्ता पक्ष की नींद हराम कर सकता है। उन्होंने कहा कि भीख मांगने से अधिकार कभी भी नहीं मिलते। इसके लिए थप्पड़ मारो और छीनो वाली मानसिकता होनी चाहिए। लखनऊ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजस्थान के गवर्नर और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने दलितों-पिछड़ों को यही समझाया।

    बता दें कि श्री कल्याण सिंह आज लोकबंधु वंचित वर्ग महासंघ की ओर से रविंद्रालय में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की स्मृति में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कहा कि जिस तरह से डॉ. भीमराव आंबेडकर ने एससी-एसटी को हक दिलाया, उसी तरह से वीपी सिंह ने पिछड़े वर्ग के लिए काम किया। दोनों वंचितों के लिए मसीहा से कम नहीं थे। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों से संगठित होने का आह्वान किया और  कहा कि उच्च पदों पर आरक्षित वर्ग के अफसरों का न होना भी एक तरह से अन्याय है।

    उन्होंने कहा कि हमें इसके खिलाफ भी आवाज उठानी होगी। राजस्थान के राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर होने के कारण मैं कोई दलगत राजनीति की बात नहीं करूंगा, पर इसमें से आप राजनीतिक संकेत निकाल सकें तो निकाल लेना। इस  क्रम में उन्होंने कहा कि आज तमाम तरह की भ्रांतिया पैदा करने की कोशिश हो रही है कि आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा।

    एससी-एसटी और ओबीसी अधिकारियों की उच्च पदों पर संख्या बेहद कम  

    हर स्तर के चुनाव में टिकट मांगो। अगर टिकट न मिले तो एकसाथ बैठकर फैसला लो कि एक तरफ ही जायेंगे। इसके बाद देखना कि हर राजनीतिक दल के नेता आपकी चौखट पर माथा टेकने आयेंगे। कल्याण सिंह ने कहा कि आप लोगों के बीच पुन: चेतना जगाना चाहता हूं कि कोऊ नृप होऊ, हमहि का हानी वाला भाव छोड़ दो। रामराज्य में यह बात ठीक हो सकती है, पर आज नहीं। शिक्षा, संगठन और संघर्ष से ही वंचितों की तकदीर बदल सकती है। अपने अंदर यह भाव पैदा करो कि जिससे खुश हो, उस पर सब कुछ लुटा दो। जिससे नाराज हो, उसका बंटाधार कर दो। कल्याण सिंह ने कहा कि उच्च पदों पर एससी-एसटी और ओबीसी अधिकारियों की संख्या बेहद कम है। इस तरफ सरकारों को भी ध्यान देने की जरूरत है।

    सदियों से दलितों और पिछड़ों को वंचित रखा गया

    उन्होंने कहा कि सदियों से दलितों और पिछड़ों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से वंचित रखा गया है, आरक्षण उसी पाप का प्रायश्चित है। गरीब सवर्णों को आरक्षण देने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए, पर हमारा हिस्सा बिल्कुल भी नहीं कटना चाहिए। कल्याण सिंह ने कहा, एक बात सदैव याद रखना कि जो समाज राजनीति में पिछड़ जाता है, उसकी दो कौड़ी की इज्जत रह जाती है।

    #kalyan singh

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading