Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्वांचल से शुरु होगा अभियान: रिहाई मंच

    By February 25, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 523

    सुल्तानपुर पुलिस डकैती के शिकार पीड़ित परिवार ने राजधानी में मांगा इंसाफ

    लखनऊ 24 फरवरी 2018। रिहाई मंच ने पूरे सूबे में बढ़ रहे पुलिस उत्पीड़न पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तो प्रदेश में अपराधियों के हौसले वैसे ही बुलंद हैं दूसरे तरफ पुलिसकर्मियों भी अपराधी की भूमिका अदा कर रही है। मंच ने उन्नाव में दलित लड़की को सरेआम जिंदा जला देने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि योगी सरकार में दलित पिछड़े और मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं। मंच ने कहा कि इसके खिलाफ पूरे सूबे में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पहले चरण में पूर्वांचल के आज़मगढ़, बलिया,मऊ, गाजीपुर ,जौनपुर, अम्बेडकर नगर समेत अन्य जिलों में दलित उत्पीड़न, फ़र्ज़ी मुठभेड़ और साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ अभियान चलाएगा। मंच ने सुल्तानपुर पुलिसिया उत्पीड़न के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें मीडिया को बतायीं।

    सुल्तानपुर पुलिस द्वारा रात में घर में दबिश के नाम पर डकैती डालकर लाइसेंसी बंदूक, रायफल डबल बैरल बन्दूक, दो मोटरसाइकिल और सीसीटीवी कैमरा तोड़कर उठा ले जाने से पीड़ित परिवार ने सरकार और आला पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए प्रेस कांफ्रेंस किया।

    यूपी प्रेस क्लब में रिहाई मंच द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीड़ित परिवार के पीड़ित सिराज उर्फ गुड्डू ने बताया कि 20-21 फरवरी 2018 की में रात को करीब 12 बजे उनकी अनुपस्थिति में कोतवाल सुल्तानपुर नगर एके सिंह ने अपने 30- 35 पुलिसकर्मियों के साथ घर मे घुस गए और सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे और उसका पूरा सिस्टम तोड़ने के बाद उनकी पत्नी श्रीमती आफ़ीफ़ा अकबरी और 8 वर्षीय बेटे फरहान को बुरी तरह मार पीटा। जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। सिराज ने बताया कि उनके घर में लूटपाट करने के बाद उनके भाई मिराज अहमद उर्फ पप्पू के घर मे भी पुलिस घुस गई।

    प्रेस कांफ्रेंस में मेराज अहमद ने बताया कि उनके घर में पुलिस ने उनकी पत्नी रुख्सीदा बानो और 5 साल के बेटे फैसल और 8 वर्षीय बेटी ऐश मुहम्मदी को मारापीटा और घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और उनकी लायसेंसी रायफल और उनके ससुर की लाइसेंसी बंदूक और दो मोटरसाइकिल भी लूट ले गए और घर में सो रहे मिराज के दोस्त फहीम को उठा ले गए और थाने में बुरी तरह से पिटाई की और धमकी दी कि घटना के बारे में कुछ बताया या शिकायत की तो उसका एनकाउंडर कर दिया जायेगा या हत्या या डकैती में फसा दिया जाएगा।

    सिराज अहमद ने आगे बताया कि जनवरी 2015 में शहर के मशहूर व्यवसायी हाजी मुन्ना सेठ हत्याकांड में वह गवाह हैं जिसमें शहर के अपराधी जलीस अहमद, रेशू सिंह, राहुल, सौरभ सिंह, रुखसार, दिलशाद, इकसार अहमद और सिराज अभियुक्त हैं। सिराज अहमद ने आरोप लगाया कि पुलिस इन हत्यारोपियों को बचाना चाहती है जिसके कारण अपराधियों से मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है । उनको और उनके परिवार को डराकर समझौते के लिये मजबूर करना चाहती है। सिराज अहमद ने बताया कि जब उनके एक परिचित ने फोन पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर अमित वर्मा से बात की तो पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिराज जलीस गैंग का शातिर और वांछित अपराधी है और उसके गैंगेस्टर भी लग चुका है। सिराज अहमद ने बताया कि हाजी मुन्ना हत्याकांड की चार्टशीट के मुताबिक जलीस के जिस साथी सिराज उर्फ पप्पू पुत्र मंसूर अहमद ग्राम लोलेपुर कोतवाली नगर को आरोपी बनाया गया है वो दूसरा आदमी है जबकि मेरा परिचय और पता सिराज अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र मुहम्मद इसराइल मोहल्ला घरहा खुर्द सिरवारा रोड कोतवाली नगर सुल्तानपुर है और मैं हाजी मुन्ना हत्याकांड में उपरोक्त सिराज उर्फ पप्पू के खिलाफ गवाह हूं।

    सिराज ने बताया कि जब कोतवाल से उनके एक परिचित ने फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि सिराज अहमद रामकल्प साहू पुत्र स्व घूरे साहू निवासी सिरवारा रोड घरहा खुर्द सुल्तानपुर पर हुए जानलेवा हमले में वांछित है और उसी मामले में सिराज के घर पर दबिश दी गई। बातचीत जिसका ऑडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाया गया जिसमें कोतवाल एके सिंह स्वीकार करते हैं कि सिराज राम कल्प साहू के मामले के अलावा किसी दूसरे मामले में वांछित नही हैं जबकि खुद एसपी अपने बातचीत में जिसका ऑडियो प्रेस कांफ्रेंस में सुनाया गया कह रहे हैं कि जिस सिराज के घर दबिश दी गयी है वह जलीस गैंग का सदस्य है। पीड़ित परिवार ने मांग की दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाए।

    रिहाई मंच के अध्यक्ष एड.मुहम्मद शुऐब ने कहा कि पुलिस द्वारा इन दोनों घरों से सीसीटीवी कैमरा उठा ले जाना साबित करता है कि अपने डकैती जैसे अपराध को मिटाने के लिए ऐसा किया है। कोतवाल का उपरोक्त बयान कि सिराज उर्फ गुड्डू राम कल्प साहू मामले में वांछित है साबित करता है कि कोतवाल अनुचित दबाव डालकर सिराज उर्फ गुड्डू को हाजी मुन्ना हत्याकांड के अपराधियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में जिस तरह से फ़र्ज़ी एनकाउंडर करने की छूट योगी सरकार ने दे दी है उससे पुलिस के अंदर के अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद हैं जिसे कप्तान व कोतवाल के अंतर्विरोध बयान में देखा जा सकता है।

    #Rihai Manch

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading