
नई दिल्ली में अपर महानिदेशक के पद पर भी कर चुके हैं कार्य
लखनऊ, 09 अगस्त 2019: भारतीय सूचना सेवा 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आरपी सरोज ने 8 अगस्त, 2019 के पूर्वान्ह में पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ में अपर महानिदेशक (रीजन) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
बता दें कि इससे पूर्व श्री सरोज पत्र सूचना कार्यालय, अहमदाबाद एवं प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली में अपर महानिदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं । श्री सरोज दूरदर्शन, लखनऊ तथा क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, लखनऊ (वर्तमान में प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो) में भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।






