Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बाबा साहब की जयंती पर बटीं 16 कुन्तल पूड़ी सब्जी और हलवा, बूंदी

    By April 14, 2018 उत्तर प्रदेश 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 705
    • बाबा साहब की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब को दी भावभीनी श्रद्धाजलि
    • भीमगीत गायकों ने बाबा साहब पर गाये भीमगीत, धूमधाम से मनाई जयंती
    • संघर्ष समिति के पण्डाल में हस्तनिर्मित 12 फुट ऊंची बाबा साहब की तस्वीर बनी रही आकर्षण का केन्द्र
    लखनऊ, 14 अप्रैल। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर साहब की जयन्ती के अवसर पर पूरे प्रदेश में 2 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत आज बाबा साहब की जयन्ती 14 अप्रैल के अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर में हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
    सुबह 9 बजे से ही संघर्ष समिति द्वारा बनाये गये बड़े पण्डाल में अलग-अलग लगभग 16 कुन्तल पूड़ी सब्जी, हलवा व बूंदी लगातार बांटी जाती रही। लाखों की संख्या में बाबा साहब के अनुयाइयों ने प्रसाद के रूप में संघर्ष समिति द्वारा बांटे जा रहे मिष्ठान पूड़ी व हलवा ग्रहण किया। गर्मी के मद्देनगर लगभग 50 हजार पैकेट मट्ठा व जूस भी वितरित कराये गये। संघर्ष समिति की ओर से बुलाये गये प्रसिद्ध भीमगीत गायक श्री राम निवास पासवान की पूरी टीम द्वारा बाबा साहब के गीतों का प्रस्तुतिकरण किया जाता रहा। जय भीम जय भीम के नारे लगातार लगते रहे। पहली बार संघर्ष समिति के पण्डाल में लगभग 12 फीट ऊंची हस्तनिर्मित बाबा साहब की तस्वीर सभी भीम- भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रही। पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब की जयन्ती धूमधाम से मनाकर आरक्षण बचाने का लिया संकल्प।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, रीना रजक, अन्जनी कुमार, महेन्द्र सिंह, अशोक सोनकर, बनी सिंह, प्रेम चन्द्र, लेखराम, अंजली गौतम, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, योगेन्द्र, राधेश्याम, दिग्विजय सिंह, अजय चैधरी, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रभू शंकर, चमन लाल, श्रीनिवास, सुनील कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब की 127वीं जयन्ती पर आज आरक्षण समर्थकों का जोश देखते बना ऐसा पहला अवसर था जब आरक्षण समर्थक लगातार जय भीम जय भीम बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाते रहे।
    आरक्षण समर्थक पदोन्नति बिल पास कराओ की टोपी लगाकर गले में नीला दुपट्टा डालकर आज पूरे प्रदेश में अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए बाबा साहब की जयन्ती पर आरक्षण को बचाने की कसम खायी। संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज प्रमुख रूप से अम्बेडकर नगर फैजाबाद सुल्तानपुर उन्नाव कानपुर हरदोई सीतापुर मेरठ मैनपुरी इटावा आगरा प्रतापगढ़ रायबरेली गोण्डा गोरखपुर वाराणसी लखीमपुर खीरी हमीरपुर झांसी बलिया आजमगढ़ सहित अनेकों जनपदों में बाबा साहब की जयन्ती धूम धाम से मनायी गयी।

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading