Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गायिका जरीना बेगम का लखनऊ में निधन

    ShagunBy ShagunMay 12, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 759

    लखनऊ। मशहूर गायिका जरीना बेगम का आज लखनऊ में निधन हो गया। गजल, ठुमरी और दादरी को एक नई पहचान वाली जरीना बेगम का जन्म बहराइच के नानपारा में हुआ था। जरीना बेगम लंबे समय से बीमार चल रहीं थी और परिवार के लोगों की आर्थिक हालत दयनीय होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया।
    बहराइच के नानपारा से जरीना बेगम 1972 में लखनऊ आ गई थी। बेगम अख्तर की शिष्या बीमारी के कारण जीवन के अंतिम दिनों में आर्थिक तंगी की जूझती रहीं। उनके इलाज का खर्च पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाया था। उन्होंने आज भी उनके अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपए की धनराशि भेजी थी।गुजरे जमाने की मशहूर गायिका बेगम अख्तर की शिष्या जरीना बेगम का आज लंबी बीमारी के बाद आज लखनऊ में निधन हो गया। उनको गजल, ठुमरी और दादरी को एक नई पहचान देने के लिए आज भी याद किया जाता है। बीती सात अक्टूबर को बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बना कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। उनकी शिष्य और दरबारी-बैठक गायिकी की आखिरी फनकार जरीना बेगम पिछले काफी दिनों से लखनऊ के केके अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं।जरीना बेगम के दामाद मोहम्मद नावेद ने सभी से गुहार लगाई, लेकिन सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं किया गया। नावेद ने कहा कि मदद की गुहार सभी से लगाई थी लेकिन सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं किया गया। आज सुबह मेरी सास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई। केके अस्पताल,डालीगंज के आईसीयू में जरीना बेगम भर्ती थीं। जहां करीब तीन महीने तक उनका इलाज चला।
    दामाद नावेद ने बताया कि तीन वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने जरीना बेगम को पांच लाख रुपये की धनराशि वाला बेगम अख्तर अवॉर्ड दिया था। वह भी इलाज में खर्च हो गया था। नावेद के मुताबिक उनके गुर्दे में दिक्कत थी। उनको पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुधार होता न देख फिर से केके हॉस्पिटल में ले आये। जरीना बेगम की बेटी रूबीना, दामाद नावेद और दिव्यांग बेटा अयूब उनके साथ रहते हैं। जरीना बेगम मूलरूप से बहराइच के नानपारा कस्बे की रहने वाली थीं। गाने में उनकी दिलचस्पी बचपन में आसपास के माहौल से हुई। उनके वालिद शहंशाह हुसैन नानपारा के कव्वाल थे। उनके पति तबला वादक थे। बावजूद घर में लड़कियों के गाने को कोई भी प्रोत्साहन नहीं मिलता था।दामाद नावेद ने बताया कि अम्मी ने छिप-छिपाकर गाने का रियाज शुरू किया। ऐसे ही छिप-छिपकर वे रेडियो स्टेशन तक पहुंचीं। उनके हुनर को असल मुकाम तब मिला, जब वे बेगम अख्तर के नजदीक आईं।बेगम अख्तर ने उनको बैठक गायिकी के आदाब और तौर-तरीके सिखाए। जरीना बेगम ने शौहर तबला-नवाज कुरबान अली के साथ देशभर की महफिलों में अपनी गायिकी के जौहर बिखेरे। आकाशवाणी ने भी उनको ए ग्रेड आर्टिस्ट के रूप में स्वीकार किया। अम्मी न तो पढ़ी-लिखी थीं और न ही इतनी तेज कि बदलते वक्त से कदम मिला सकें। यही वजह है कि उन्हें अपनी दुनिया में एक वक्त के लिए शोहरत तो खूब मिली लेकिन वो उनकी जिंदगी को खुशहाली नहीं बख्श पाई।नौ वर्ष पहले लकवा के कारण उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद एक साथ कई बीमारियों से लड़ रही हैं। उन्होंने बीमारी की हालत में दिल्ली के इंदिरा गांधी हॉल में गाया था और यही उनकी आखिरी परफॉर्मेंस थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading