गाजीपुर,27 सितम्बर 2019: महात्मा गांधी के अलावा दुनिया का कोई दूसरा ऐसा महापुरुष नहीं है जिसके उपर सबसे अधिक डाक टिकट जारी किया गया हो। भारत की राजनीति मे कुछ लोग महात्मा गांधी के ठेकेदार बन गये थे परंतु 2014 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे बनी सरकार ने गांधी जी के विचारों को अपनाया जिससे देश के लोगों की मानसिकता मे बडा बदलाव आया है यह बात आज पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती पर लोकसभा क्षेत्र मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के योजना रचना बनाने के लिए आयोजित बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व मे चल रही सरकारों के काम और विचारों को जनता के बीच ले जाने का नहीं बल्कि महात्मा गांधी के विचारों व सपनो को भारतीय जनता पार्टी साकार कर रही है इस बात को भी लोगों को बताने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर की यात्रा जन यात्रा बन जाए जिसमे हर जाति,धर्म,वर्ग के सभी लोगो की भागीदारी हो हमे ऐसा प्रयास करना है। यह अवसर है हमारे लिए कि हम अपने कार्यों व विचारों का विस्तार समाज के हर वर्ग के पास हम ले जाकर कर सकते है।
दुनिया का ऐसा कोई राज नेता नहीं है जो महात्मा गांधी के जितना आज भी प्रासंगिक हो। हमारा सौभाग्य रहा है कि वह हमारे देश मे पैदा हुए थे ।उन्होंने कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी ने उनको अपनाया है तबसे कुछ लोग उन्हें भी साम्प्रदायिक मानने लगे हैं और बापू के सपनों के भारत तथा पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनो के भारत मे कोई अंतर नहीं है। पुर्व मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के रुप मे देश को एक ऐसा नेता मिला है जिसके नेतृत्व मे देश नई ऊँचाई को छु रहा है और अमेरिका मे जिस तरह से उनका स्वागत हुआ है ऐसा अमेरिकी धरती पर किसी नेता का स्वागत नही हुआ है।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी विधानसभाओं मे यह पदयात्रा संचालित की जाएगी तथा प्रत्येक लोकसभा मे 150 किमी 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी।

गांधी संकल्प यात्रा के लोकसभा संयोजक तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनिल सिंह ने पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा स्तर पर बैठक आयोजित करने व कार्यक्रम निर्धारण हेतु सभी विधान सभाओं मे संयोजक नियुक्त किया।
सभा को विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह,कृष्ण बिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विधायक सुनिता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,सरोज कुशवाहा,विनोद अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, रामनरेश कुशवाहा,जितेन्द्र नाथ पांडेय, रमाशंकर उपाध्याय, अखिलेश सिंह,अच्छे लाल गुप्ता,प्रवीण सिंह,अनिल यादव, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी कार्तिक गुप्ता,प्रदीप पाठक,चतुरभुज चौबे,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित गाजीपुर लोकसभा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।






