लखनऊ, 31 दिसम्बर 2018: ‘लक्ष्य’ ने लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक जागरूकता के कारण बहुजन समाज के स्वार्थी नेताओ की रैलिया विफल हो रही है। उनका बहिष्कार होने लगा है बहुजन समाज उनसे सीधे प्रश्न करने लगे है और कही -कही तो उनको सभाओ में बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। यह सब बहुजन समाज की जागरूकता का प्रमाण है और इन स्वार्थी नेताओ का भविष्य अंधकार में दिखाई देने लगा है। इस खास उपलब्धि के लिए लक्ष्य की महिला कमांडरों ने बहुजन समाज के लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में और अच्छे परिणामो की उम्मीद भी की।
बता दें कि लक्ष्य की महिला कमांडरों के लिए एक विशेष भीम चर्चा व् संगीत का आयोजन लखनऊ के जानकीपुरम में स्थित लक्ष्य के प्रांतीय कार्यालय में किया गया। जिसमे लक्ष्य की महिला कमांडरों का ड्रेस कोड नीला रखा गया था, जिससे कार्यक्रम के माहौल में एक नया अंदाज दिखाई दे रहा था।
इस अवसर पर लक्ष्य कमांडरों ने गीत संगीत के माध्यम से बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान की विस्तार से चर्चा की और लघु नाटक की प्रस्तुति भी की गई।
इस कार्यक्रम में लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम, रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, मुन्नी बौद्ध, चेतना राव, रश्मि गौतम, पूजा गुलाटी, हेमलता, विजय लक्ष्मी, रचना कुरील, प्रतिभा राव, मालती कुरील,अनीता गौतम, बीना सम्राट, सुमन कुसमाकर, ममता सूरी, सुमन सिंह, लाजो कौशल, पुष्पा भारतीय, सावित्री बौद्ध, राजेश्वरी, देवकी, रीता, सुनीता राज बौद्ध, सुनीता राज आजाद, माधुरी मोहन, नीलम गौतम व् कंचन आदि मौजूद रहीं।






