फरीदाबाद, 24 दिसम्बर 2018: भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की फरीदाबाद टीम ने संजली के हत्त्यारो को सजा दिलाने के लिए एक आक्रोश प्रदर्शन हरियाणा के फरीदाबाद बी.के. चौक पर किया। लक्ष्य की टीम का आक्रोश उबाल पर था। उन्होंने योगी सरकार व् यूपी पुलिस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और मुख्य मंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
लक्ष्य कमांडर कविता जाटव व मंजू गौतम ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के 72 सालोँ बाद भी देश में महिलाये सुरक्षित नहीं है और आये दिन बहुजन समाज पर अमानवीय अत्याचार की घटनाये सुनने को मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि 18 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के आगरा में 15 वर्षीय संजली को जिन्दा जलाकर हत्या कर दी गई और अबतक पुलिस उसके हत्यारो का कोई अता पता नहीं कर पाई है। उन्होंने इस अमानवीय घटना में राष्ट्रीय मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये।
उन्होंने संजली को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय व् उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो इस घटना को गंभीरता से लें और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं अन्यथा उनका यह नारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ एक मजाक बनके रह जायेगा।